बाराबंकी( राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बारांबकी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार
थाना सुबेहा पर पंजीकृत अभियोग के वांछित अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र सियापाल निवासी महिआतरे,सुलेमानपुर वार्ड,नगर पंचायत व थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई, जिस पर अभियुक्त राजेश कुमार पुलिस टीम को देखकर भागने लगे एवं नाली में गिर कर बेहोश हो गए जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी जगदीशपुर, अमेठी ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के साथ पुलिस टीम द्वारा कोई भी मारपीट नहीं की गई थी तथा मृतक के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में भी मारपीट होना नहीं बताया गया था।
मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक होना पाया गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। परिजनों द्वारा मृतक का दाह संस्कार किया जा चुका है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…