एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने फायरिंग में सीखा एक गोली एक दुश्मन का गुण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय कैडेट्स कोर के 102 यूपी बटालियन द्वारा समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय धनेवा, धनेई महराजगंज में आयोजित संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने सटीक निशाना लगाकर एक गोली एक दुश्मन के फॉर्मूले को आत्मसात किया।
शिविर में कैम्प कमांडेड कर्नल अखिलेश मिश्रा ने कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण जीवन से परिचित कराते हुए कहा कि एनसीसी में सैन्य, शस्त्र, और मैप का प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है।
नेशनल कैडेट कोर भारतीय युवा में राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता, सेवा भावना, और सैन्य नौकरियों के प्रति उत्साह को बढ़ाने का काम करता है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और छात्राओं में शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहित करना है। एनसीसी का प्रमुख लक्ष्य युवा पीढ़ी को सैन्य जीवन के महत्त्वपूर्ण तत्वों की समझ और समर्थन प्रदान करना है, जो उन्हें देश सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।एनसीसी में छात्रों को सैन्य तकनीकों संरचना, और संगठन की जानकारी प्रदान करता है। सैन्य शिक्षा उन्हें युद्ध क्षेत्र में नियमितता, संगठन, और विश्वास को विकसित करने में मदद करती है। इसकेअलावा, यह छात्रों को समर्थ बनाता है कि वे आपात स्थितियों में ठीक तरीके से कैसे प्रतिक्रिया करें और सैन्य तैयारी में उनकी क्षमता को बढ़ा सके। कर्नल अखिलेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय कैडेट्स कोर अनुशासन, और सामाजिक सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। एनसीसी राष्ट्र निर्माण में जाति, धर्म,संस्कृति के भाव से ऊपर उठकर एकता और अनुशासन के भाव से एक श्रेष्ठ नागरिक होने का जज्बा जागृत करती है ।
लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा की शस्त्र शिक्षा भी एनसीसी का एक अहम हिस्सा है, क्योंकि यह छात्रों को शस्त्रों का सही तरीके से प्रयोग करने की कला सिखाता है। यह उन्हें शस्त्रों के प्रकार, उपयोग, और सुरक्षा के नियमों की समझ दिलाता है, जो उन्हें स्वयं की सुरक्षा और अन्यों की सहायता करने में मदद करता है। इसके अलावा, शस्त्र शिक्षा छात्रों को सशक्त बनाती है और उन्हें स्वतंत्रता का एहसास कराती है कि वे खुद को संरक्षित रख सकते हैं।
मैप रीडिंग और नेविगेशन की जानकारी भी एक महत्वपूर्ण कौशल है जो एनसीसी के माध्यम से सिखाया जाता है। मैप रीडिंग और नेविगेशन का ज्ञान छात्रों को युद्ध क्षेत्र में निर्देशित करने में मदद करता है और उन्हें अनजान या अज्ञात क्षेत्रों में सुरक्षित रहने में सहायक होता है।
शिविर में व्यक्तित्व विकास पर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा की अपनी आत्म क्षमता को पहचानिए आप के शक्ल सूरत मायने नही रखती आप का रचनात्मक और सृजन बौद्धिक कार्य आपको औरों से अलग करता है।शिविर में ग्यारह बटालियन के कैडेटस फायरिंग का प्रशिक्षण कुशल सैन्य अधिकारियों कैडेट्स को फायरिंग की तकनीकी जानकारी देकर प्रोत्साहित कर रहे हैं।
शिविर में कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर सागर जायसवाल , अंडर आफिसर अंशिका सिंह , सार्जेंट खुशी गुप्ता, सीनियर अंडर ऑफिसर दीपाली यादव , सीनियर अंडर ऑफिसर महिमा चौधरी, साहिल यादव कैंप को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिविर में क्वार्टर गार्ड , वोट फॉर श्योर पर केंद्रित फ्लैग एरिया, हेरिटेज एग्जिबिशन , सांस्कृतिक प्रतियोगिता, टग आफ वार , ट्रेजर हंट, क्विज और वाद विवाद प्रतियोगिता से कैडेट्स सैन्य जीवन से जुड़ने की प्रेरणा ग्रहण कर रहे है ।
शिविर में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के ए.एन.ओ डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रदर्शित धरोहर छायाचित्र धरोहर संकल्प गैलरी कैडेट्स को भारत की प्राचीन वैभव का दर्शन कराने का प्रयास कर रहे हैं।
इस दौरान पी.आई – सीनियर जे.सी यो आर के राठी ,सूबेदार के पी साहू ,सूबेदार पवन दहिया ,ए .एन. ओ लेफ्टिनेंट चक्षु पांडेय, लेफ्टिनेंट अभिषेक कुमार साहनी , थर्ड अफसर विनीत श्रीवास्तव,थर्ड अफसर
राजवीर सिंह , ए.एन.ओ डॉ.संदीप कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

5 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

5 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

5 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

6 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

6 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

6 hours ago