सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत एडीएम की अध्यक्षता में स्टेयरिंग कमेटी की समीक्षा बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट/अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में आगामी बरसात के मौसम में सम्भावित बाढ़ एवं बंधो के कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रामानुज कन्नौजिया उपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी ने जनपद में बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील नदियों राप्ती एवं घाघरा के आस-पास के इलाकों में सम्भावित बाढ़ से पूर्व की गयी तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए बंधो, बाढ़ चौकियो, आश्रय स्थलो, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के बारे में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान बाढ़ अधिकारी/अधिशाषी अधिकारी ड्रेनेज खण्ड ने सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत अब तक की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। अपर जिलाधिकारी ने बंधों की मरम्मत आदि को गुणवत्ता सहित अबिलम्ब पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने जनपद के तीनों तहसीलो के उप जिलाधिकारीगण को अपने-अपने तहसीलों में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत किये जा रहें प्रबन्धों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगो से किसी भी सम्भावित समस्या के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर इसका निस्तारण सुनिश्चित करा लिया जाए।
अपर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि शत प्रतिशत हैण्ड पम्पो को क्रियाशील रखते हुए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने बाढ़ के दौरान किसी भी संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारी को दिये।
अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ की सम्भावना से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों विशेष रूप से धनघटा एवं मेंहदावल तहसील में बाढ़ से प्रभावित हो सकने वाले ग्रामीणों एवं उनके पशुओं को बाढ़ के दौरान व्यवस्थित किये जाने हेतु राहत कैम्पों की स्थापना एवं संचालन से सम्बंधित बिन्दुओं की समीक्षा बिन्दुवार सम्बंधित अधिकारियों से उनके जिम्मेदारियों एवं विभागीय कार्यो के विषय में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राहत कैम्पों की स्थापना एवं संचालन के विषय में अपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित उप जिलाधिकारी को राहत शिविरों की स्थापना एवं संचालन से सम्बंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वयता बनाये रखने का निर्देश देते हुए कहा कि चूकि बाढ़ एक आकस्मिक आपदा है इस लिए इसके दुष्प्रभाव से बचने हेतु पहले से ही सभी बिन्दुओं पर सतर्क दृष्टि बनाये रखी जाए। उन्होंने राहत शिविरों में स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा की व्यवस्था, क्लोरीन की गोली की उपलब्धता आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ की सम्भावना से प्रभावित पशुओं हेतु कैम्प की व्यवस्था के साथ उसका उचित देख-रेख, पशुओं के भूसा चारे की व्यवस्था आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित को निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि क्योकि बाढ़ की स्थिति में विभिन्न प्रकार की संक्रमणों आदि की सम्भावना काफी बढ़ जाती है इसलिए इससे बचाव के उपायो को पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए तथा संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में बरसात के मौसम में सम्भावित जल जमाव से निपटने के लिए पहले से ही जल निकासी की व्यवस्था एवं नालो की साफ-सफाई दुरूस्त करने के निर्देश सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को दिये गये।
बैठक में इस वर्ष लू प्रकोप (हीट वेव) से बचाव एवं राहत के लिए तैयारी/कार्य योजना बनाये जाने तथा लू के प्रकोप से बचाव हेतु ‘क्या करे-क्या न करें’ से सम्बंधित जानकारियों का प्रचार-प्रसार करने सहित स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, श्रम विभाग, पशुपालन, पंचायती राज, वन विभाग, अग्निशमन सहित अन्य सम्बंधित विभाग द्वारा तैयार किये गये कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी केशवनाथ, तहसीलदार सदर जनार्दन, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रणधीर, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

3 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

4 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

4 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

4 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

4 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

4 hours ago