मतदाता जागरूकता के लिये आयोजित होगी 110 कि.मी. वृहद रिले मशाल मैराथन दौड़

रन फॉर वोट से जन-जन तक पहुंचेगा मतदान करने का सन्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा परिक्षेत्र में 04 मई 2024 को 110 कि.मी. वृहद रिले मशाल मैराथन दौड़़ का आयोजन किया जायेगा। यह रिले मैराथन मशाल दौड़ सीमावर्ती विकास खण्डों मिहींपुरवा, बलहा तथा नवाबगंज के भिन्न-भिन्न स्थानों से प्रारम्भ होकर सआदत इण्टर कालेज नानपारा में जनसभा के रूप में परिवर्तित हो जायेगी। जहां पर प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाये जाने के साथ-साथ प्रमाण-पत्र एवं शील्ड का वितरण भी किया जाएगा।
110 कि.मी. की वृहद रिले मशाल मैराथन दौड 11-11 कि. मी. के खण्डों में विभाजित रहेगी। विकास खण्ड मिहींपुरवा अन्तर्गत लखीमपुर बार्डर पर स्थित ज़ालिमनगर पुल से नैनिहा तक एवं नैनिहा से मटिहा मोड़ तक, इसी प्रकार विकास खण्ड नवाबगंज अन्तर्गत शिवपुर मोहरनिया से भारत-नेपाल बार्डर रूपईडीहा तक, खैरहनिया से भारत-नेपाल बार्डर रूपईडीहा तक, भारत नेपाल बार्डर रूपईडीहा से एस.एस.बी. कैम्प अगैय्या तक तथा देवरा से एसएसबी कैम्प अगैय्या तक जबकि विकास खण्ड बलहा अन्तर्गत नानपारा बाईपास तिराहा से रजवापुर, नानपारा बाईपास तिराहा से एसएसबी कैम्प अगैय्या तक, एसएसबी कैम्प अगैय्या से नानपारा बाईपास तिराहा तक तथा रजवापुर से मटिहा मोड़ तक रिले मशाल मैराथन दौड आयोजित होगी।
जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 110 कि.मी. वृहद रिले मशाल मैराथन दौड़ की कैप्टन प्रभारी अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर होंगी। मैराथन दौड़़ के सफल आयोजन के लिये विकास खण्ड बलहा हेतु उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही व परियोजना निदेशक डीआरडीए राज कुमार को नाडल तथा बीडीओ व बीईओ बलहा, डीओ पीआरडी व क्रीड़ाधिकारी को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ब्लाक मिहींपुरवा हेतु उपायुक्त श्रम रोज़गार के.डी. गोस्वामी व डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी को नोडल तथा बीडीओ व बीईओ मिहींपुरवा, डीओ पीआरडी व क्रीड़ाधिकारी को सह नोडल तथा ब्लाक नवाबगंज हेतु जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय व उपायुक्त स्वतः रोज़गार दीपक कुमार सिंह को नोडल एवं बीडीओ व बीईओ नवाबगंज, डीओ पीआरडी व क्रीड़ाधिकारी को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि समारोहपूर्वक आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ में प्रथम धावक द्वारा एक कि.मी. की दूरी तय करने के उपरान्त दूसरा धावक अपने हाथों में मशाल थाम कर आगे की दौड़़ प्रारम्भ कर देगा जबकि दौड़ पूरी करने वाले धावक को साथ में चल रहे वाहन पर बैठा दिया जायेगा। डीएम ने बताया कि दौड़़ के दौरान वाहनों पर देशभक्ति व मतदाता जागरूकता गीत धावकों का उत्साह बढ़ाते रहेंगे। मैराथन दौड़़ के दौरान धावकों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तथा स्वास्थ्य की देखभाल एम्बुलेन्स भी मौजूद रहेगी। डीएम ने बताया कि सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत 01-01 कि.मी. की दूरी पर चूने से मार्किंग कर दें तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि धावक प्रातः 05ः45 बजे तक लाईनअप हो जाएं।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने समाज के सभी वर्गों के स्त्री, पुरूष व युवाओं, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, प्रबुद्धजन, मीडिया कर्मी, गैर सरकारी व स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों, खिलाड़ियो, दिव्यांगजन, नवीन व बुजु़र्ग मतदाताओं, जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में 04 मई 2024 को भारत नेपाल सीमा परिक्षेत्र में 110 कि.मी. वृहद रिले मशाल मैराथन दौड़ में प्रतिभाग कर आयोजन को सफल बनायें।

rkpnews@desk

Recent Posts

योग बंधन-2026 के माध्यम से डीडीयू ने दिया वैश्विक एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…

1 minute ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने शंशाक मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष किया नियुक्त

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…

5 minutes ago

वैश्विक शोध रैंकिंग में डॉ. निखिल कुमार को मिली टॉप-5 प्रतिशत शोधकर्ताओं में जगह

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य एवं…

12 minutes ago

कहाँव -गहिला कल्यानी ताल से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम सभा कहाँव, गहिला, कल्यानी, अण्डिला एवं आसपास के क्षेत्रों के…

15 minutes ago

पुलिस भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर

एडीएम रजनीश मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण शाहजहांपुरl(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित पुलिस भर्ती…

22 minutes ago

जैतीपुर सीएचसी में ढाई साल से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन, ग्रामीणों को नहीं मिल रही सुविधा

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)lजैतीपुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब ढाई वर्ष पहले लगाई गई…

27 minutes ago