अग्निवीर भर्ती में अलीगढ़ व एटा के 115 युवा बलवर्धक व स्टेरॉयड का प्रयोग कर पहुंचे थे भर्ती स्थल


अग्निवीर सेना भर्ती में पास होने को युवा अपने स्वास्थ्य से कर रहे खिलवाड

आगरा (राष्ट्र की परम्परा )आगरा में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती में अभी तक युवा प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा करते हुए पकड़े जा रहे थे, आज नया मामला इंजेक्शन व स्टेरॉयड लेने का प्रकाश में आया। आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज, कीठम आगरा में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में अलीगढ़ की खैर व एटा की अलीगंज तहसील के 115 युवा इंजेक्शन व स्टेरॉइड की डोज लेकर भर्ती स्थल पर आये, जिनकी पहचान कर भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया गया। निदेशक, अग्निवीर भर्ती रैली ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः सिविल मेडिकल टीम, ए0सी0एम0 (प्रथम) राम प्रकाश व उपाधीक्षक विक्रांत द्विवेदी की उपस्थिति में, भर्ती में आये युवाओं की दौड़ से पहले जांच कर रही थी, सिविल मेडिकल टीम को जांच के दौरान कुछ युवाओं के शरीर पर इंजेक्शन लगाये जाने के निशान पाये गये, जिसकी गहराई से जांच करने पर अवैध रूप से इंजेक्शन व स्टेरॉयड लेने की पुष्टि हुई। ऐसे 115 युवाओं की जांच के दौरान पहचान की गयी। उन्होंने बताया कि ऐसे युवा अपने स्वास्थ्य से तो खिलवाड़ कर ही रहें हैं, उन पर विधिक व कानूनी कार्यवाही भी की जा रही है, जिससे वे आगे किसी भी भर्ती के लिये प्रतिबन्धित भी हो रहे हैं। उन्होंने सेना भर्ती हेतु आ रहे युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा ऐसे अनधिकृत व अवैध तरीके न अपनायें, जिससे उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ कैरियर भी खत्म हो रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दर्जनों परीक्षार्थी, हस्ताक्षर-मोहर को लेकर छात्रों में आक्रोश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा…

4 hours ago

सुथनी प्लांट का नगर आयुक्त अजय जैन ने किया निरीक्षण

कार्यप्रणाली पर दिए अहम निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर आयुक्त अजय जैन ने ग्राम सुथनी में…

4 hours ago

प्रेरणा दिवस संत समागम का भव्य आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड में आयोजित प्रेरणा दिवस संत समागम के…

4 hours ago

निजी गाड़ी छोड़ ऑटो से जिला मुख्यालय पहुंचे सदर विधायक, ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ऊर्जा संरक्षण…

4 hours ago

भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री का सिकंदरपुर में आगमन, पूर्व विधायाक के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) भारतीय जनता पार्टी बिहार एवं झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन…

6 hours ago

जमीन मालिक की गैरमौजूदगी का उठाया फायदा

मृतक के नाम पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कराई रजिस्ट्री डीएम से गुहार के बाद…

6 hours ago