औचक निरीक्षण में डीएम ने परखी विकास खंड गौरीबाजार की कार्यसंस्कृति, दिए सुधार के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विकास खंड गौरीबाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले विकास खंड परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इसके पश्चात कार्यालय के विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली की जांच की गई। लेखाकार पटल पर टेंडर से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया गया, जबकि स्थापना पटल पर कर्मचारियों की सेवापुस्तिकाओं, व्यक्तिगत पत्रावलियों एवं नामिनी प्रपत्रों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सहायक से जनसुनवाई एवं जनसूचना से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों को समयबद्ध ढंग से निपटाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मनरेगा, एनआरएलएम तथा पंचायत विभाग से जुड़े कार्यों और अभिलेखों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, लेखाकार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन के नवीनतम निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

1 hour ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

3 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

3 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago