Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदमदार मुकाबले में बिहार और कोलकाता की टीम अगले दौर में पहुंची

दमदार मुकाबले में बिहार और कोलकाता की टीम अगले दौर में पहुंची

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबाल महाकुंभ प्रतियोगिता के छठे दिन का मैच महिला वर्ग की टीम बिहार बनाम दिल्ली और दूसरे राउंड का मैच पुरुष वर्ग की टीम नेपाल बनाम कोलकाता के बीच खेला गया।मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बिहार ने दिल्ली को 3/1 से और कोलकाता ने नेपाल की टीम को 1/0 गोल से हराकर अगले दौर में पहुंच गई।
प्रतियोगिता के पहले राउंड के मैच का मुख्य अतिथि रविकर पटेल अपना दल एस, राकेश मणि त्रिपाठी और दूसरे राउंड के मैच का मुख्य अतिथि हेमंत श्रीवास्तव एफ यू लेक्स ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन कर मैच का शुभारंभ किया।पहले राउंड के मैच के रोमांचक मुकाबले के पहले हाफ में महिला टीम बिहार के खिलाड़ी पूजा और रूखमणी ने तीन मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को मजबूती दिलाई।मध्यांतर के बाद जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिला टीम दिल्ली की पूजा ने एक गोल कर सकी।इस प्रकार बिहार की टीम ने निर्धारित समय में मैच को 3/1 से जीत लिया।
दूसरे राउंड का मैच पुरुष वर्ग की टीम नेपाल बनाम कोलकाता के बीच खेला गया।मैच के पहले हाफ में दोनों टीम के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूझते रहे।लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी।मध्यांतर के बाद कोलकाता टीम के बिल नामक खिलाड़ी ने एक गोल दाग कर टीम को जीत दिलाई।प्रतियोगिता को कोलकाता की टीम ने एक गोल से नेपाल को हराकर फाइनल में स्थान बना लिया।इस दौरान आयोजक अजय मद्धेशिया ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।निर्णायक सबीना परवीन व अमित,अखिलेश मंडल एवं कमेंट्री व आवाज के जादूगर अंगद तिवारी,मुराद अहमद ने किया।इस दौरान प्रमोद मद्धेशिया,विजय मद्धेशिया, बाबू चंद यादव,अमित पटेल,इरशाद,अमर सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments