बैठक कर गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की अपील की गई

मथुरा (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना ने मथुरा स्थित कार्यालय पर बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र पहलवान ने सरकार से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की अपील की । इस दौरान शैलेन्द्र पहलवान ने कहा कि हमारी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। नहीं तो कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने यह प्रण किया कि जबतक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नही मिल जाता तबतक हम लोग नंगे पैर चलेंगे। पहलवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एक माँ जो अपने बच्चे को 6 महीने दूध पिलाती है और वही हमारी गौ माता हम सभी लोगो को जिंदगी भर दूध पिलाती हैं। बैठक में सरकार से अपील करते हुए कहा है कि हमारी माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए । जिससे गो तस्करी और गौ हत्या पर पूरी तरह विराम लगे, बूचड़ खाना पर भी प्रतिबन्ध लगना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा की आप भी एक गौ रक्षक है, गौ माता को अपनी माता से बढ़कर मानते हैं, आपको हम सभी गौ रक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना होगा ।

Karan Pandey

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

5 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

6 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

7 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

7 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

7 hours ago