Sunday, November 2, 2025
Homeमहाराष्ट्रइमरान शेख घाटकोपर पश्चिम विधानसभा के समन्वयक पद पर नियुक्त

इमरान शेख घाटकोपर पश्चिम विधानसभा के समन्वयक पद पर नियुक्त

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी कड़ी में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की ओर से घाटकोपर पश्चिम में युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी में विशेष मौका दिया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से युवा कार्यकर्ता इमरान शेख को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी का घाटकोपर पश्चिम विधानसभा का समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है। इमरान शेख एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और इलाके में विभिन्न कार्यकर्ताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। वे पार्टी के विभिन्न आंदोलनों में भी बड़ी संख्या में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। बताया जाता है कि इमरान शेख मित्र मंडल में उनके 20 हजार से ज्यादा युवा जुड़ चुके हैं। इमरान शेख आदिवासी इलाके, जरूरतमंद नागरिकों, विकलांग छात्रों के लिए विशेष कार्य कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि उनके काम की रिपोर्ट देखने के बाद ही शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे और विभाग प्रमुख सुरेश पाटिल ने उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments