माया मोह से मन को हटा लो,
सुधार लो जीवन धीरे धीरे।
ज़िन्दगी बीत रही है पल पल,
उम्र हमारी ढलती प्रतिपल,
चौबीस घंटे धीरे धीरे,
माया मोह से मन को हटा लो,
सुधार लो जीवन धीरे धीरे।
बचपन जाये जवानी आये,
बूढ़े भी होंगे धीरे धीरे,
असर भी होगा धीरे धीरे,
माया मोह से मन को हटा लो,
सुधार लो जीवन धीरे धीरे।
हाथ पैर में बची न ताक़त,
झुककर कमर हो गई टेढ़ी,
पता चलेगा धीरे धीरे,
माया मोह से मन को हटा लो,
सुधार लो जीवन धीरे धीरे।
इंद्रियाँ भी शिथिल हो जाएँग़ी,
आँख कान ना काम करेंगे,
दाँत गिरेंगे धीरे धीरे,
माया मोह से मन को हटा लो,
सुधार लो जीवन धीरे धीरे।
प्रथम स्वाँस से अंतिम क्षण तक,
आदित्य जिंदगी बची है थोड़ी,
जी भर के जी लेना धीरे धीरे,
माया मोह से मन को हटा लो,
सुधार लो जीवन धीरे धीरे।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…
सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…
चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…