Tuesday, February 17, 2026
Homeमहाराष्ट्रआईडियल पत्रकार संगठन की आवश्यक बैठक सम्पन्न

आईडियल पत्रकार संगठन की आवश्यक बैठक सम्पन्न

नवी मुंबई/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)। आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र के प्रदेश स्थित कार्यालय पर सोमवार को संगठन की मजबूती को लेकर आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के वरिष्ठ पदाधिकारीयों के साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र संजय राय, प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र कविता फुलपगार, अंकित राय, प्रिंस राय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई। जानकारी देते हुए अजय मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र की एक बैठक बुलाने पर विचार किया गया तथा महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानों पर संगठन की मीटिंग कराने का निर्णय भी लिया गया। आइडियल पत्रकार संगठन (कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत) महाराष्ट्र की प्रदेश महासचिव कविता फुल पगार ने बताया कि संगठन को मजबूती के साथ महाराष्ट्र में आगे ले जाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, तथा हम सदैव पत्रकारों के हित में तथा उनके मान सम्मान हेतु कार्य करते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र संजय राय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारीयों को महाराष्ट्र के प्रत्येक जिलों में कार्यक्रम करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। राष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु निर्धारित स्थल पर, महाराष्ट्र के पदाधिकारीयों की शानदार उपस्थिति के लिए प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र ने अधिकतम संख्या में आने का आवाहन किया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भोज का आयोजन करने पर आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। संगठन को महाराष्ट्र प्रदेश में आगे ले जाने हेतु प्रतिबद्ध दोनों पदाधिकारीयों (प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र एवं प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र) की प्रशंसा भी की गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की राष्ट्रीय कार्यक्रम हेतु आजमगढ़ जनपद का चयन किया गया है तथा यह कार्यक्रम मध्य जून में करने का निर्णय किया गया है जल्दी इसकी तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक के बाद महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों एवं अधिकारी गणों को भोजन कराया गया, इस भोजन कार्यक्रम में बिहार व उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध लिट्टी चोखा का लोगो ने भरपूर आनंद लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments