श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में हाई कोर्ट में दोपहर 2 बजे के बाद अहम सुनवाई, एक साथ 18 याचिकाएं होंगी पेश


याचिकाकर्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- ‘मजबूती से रखेंगे अपना पक्ष’

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले को लेकर 18 जुलाई को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में बेहद अहम सुनवाई होने जा रही है। दोपहर 2 बजे के बाद होने वाली इस सुनवाई में एक साथ 18 याचिकाओं पर विचार किया जाएगा। यह मामला लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया में है और अब एक निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है।

इन याचिकाओं में प्रमुख मुद्दा यह है कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर कथित रूप से बनी शाही ईदगाह मस्जिद को हटाया जाए और जन्मभूमि क्षेत्र को पूरी तरह मंदिर क्षेत्र घोषित किया जाए। इसके अलावा कुछ याचिकाएं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से खुदाई और सर्वे की मांग भी कर रही हैं, ताकि ऐतिहासिक तथ्यों को सामने लाया जा सके।

याचिकाकर्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वे कोर्ट में अपना पक्ष तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर मजबूती से रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह विवाद सिर्फ धार्मिक भावना का नहीं, बल्कि ऐतिहासिक न्याय का विषय है।

क्या हैं याचिकाओं की प्रमुख मांगें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि की भूमि को मंदिर परिसर घोषित किया जाए ,शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की कानूनी अनुमति दी जाए ,भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से क्षेत्र का सर्वे कराया जाए ,जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी हों

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत ने सभी पक्षों से विधिक रूप से ठोस तर्क और साक्ष्य पेश करने को कहा है। हाई कोर्ट की यह सुनवाई न सिर्फ कानूनी दृष्टिकोण से बल्कि धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।यह विवाद मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान और उससे सटे शाही ईदगाह मस्जिद परिसर को लेकर है, जिसमें दावा किया गया है कि मुगल काल में मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी। इस पर पहले भी कई बार कानूनी प्रक्रिया चली है, लेकिन अब मामले में नए तथ्यों और याचिकाओं के साथ सुनवाई निर्णायक दिशा में बढ़ रही है।
हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई को देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

36 minutes ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

4 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

4 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

4 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

4 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago