प्रयागराज: गंगा-यमुना में उफान से मची तबाही, 200 से ज्यादा नावें डूबीं, कई नाविक लापता

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
गंगा और यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और तेज बारिश ने प्रयागराज में भारी तबाही मचा दी है। बीते 24 घंटे से मूसलाधार बारिश और तेज़ तूफानी हवाओं के चलते संगम क्षेत्र, झूंसी, नैनी और दारागंज इलाकों में नाविकों की 200 से ज्यादा नावें डूब गईं या तेज लहरों के साथ बह गईं। कई नाविकों के लापता होने की खबर है, जिससे हड़कंप मच गया है।

स्थानीय नाविकों ने बताया कि उन्होंने पिछले 25 वर्षों में ऐसा तूफान पहले कभी नहीं देखा। अचानक आई तेज हवाओं और बारिश से गंगा और यमुना में लहरें उफान पर आ गईं, जिससे घाटों पर बंधी नावें क्षण भर में डूबती चली गईं।

प्रभावित क्षेत्र: संगम घाट,झूंसी,नैनी ,दारागंज
इन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज किया गया है। सैकड़ों नाविकों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। राहत और मुआवजे की मांग को लेकर नाविक संगठनों ने विरोध जताया है और तत्काल सहायता की मांग की है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है।
“स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। राहत कार्यों के लिए टीमें तैनात हैं। नाविकों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी।
वहीं”नाविकों ने कहा “हमारी पूरी जिंदगी की पूंजी डूब गई। ना नाव बची, ना कमाई का ज़रिया। सरकार से उम्मीद है कि मदद तुरंत मिले।”

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

4 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

7 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

7 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

8 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

8 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

8 hours ago