ढ़ोल नगाड़े के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित

-सुरक्षा को लेकर तैनात रही पुलिस
देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को लार थाना क्षेत्र के रावतपार अमेठीया गांव में रखी गई 16 फुट ऊंची दुर्गा प्रतिमा का हवन पूजन के बाद शुक्रवार को विसर्जन कर दिया गया।दशहरा पर्व पर वृंदावन के कलाकारों द्वारा नौ दिनों तक रासलीला व रामलीला का मंचन किया गया। इसके बाद कन्या पूजन, भंडारा, जगराता का आयोजन किया गया। भक्तगण परिवार सहित माँ दुर्गा के दर्शन के लिए आते रहे। गांव के लोग चनुकी घाट पर पूर्ति विसर्जन किये भक्त ढोल नगाड़ों के साथ मईया का जयकारा लगाते हुए नौ दिनों तक स्थापित कलश के जल को गांव में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। महिलाओं ने माँ का पूजन कर सुहाग की रक्षा की कामना की। भक्त माँ दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा में अबीर गुलाल उड़ा रहे थे।भजन के धुन पर भक्त नाचते गाते महिलाओं ने भी कुछ दूर तक पैदल यात्रा कर इसमें शामिल हुई। विसर्जन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। इस दौरान भाजपा नेता यशवीर सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, टप्पू सिंह, पिंटू सिंह, संजय सिंह, शुशांक सिंह, राहुल सिंह, पुष्पंक सिंह, पारस सिंह, सन्नी सिंह, मंजेश, सूरज मुकुल, सुकुल, झामलाल, विशाल, दिनेश, रितिक, दुर्गेश, सूरज, राहुल यादव, प्रियांशु, सुधीर आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी बाबू घनश्याम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…

7 minutes ago

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

15 minutes ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

45 minutes ago

पति की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में पीट-पीटकर की गई थी हत्या, पुलिस की कार्रवाई जारी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)…

1 hour ago

पुस्तकालय सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए एनएटीएस के तहत प्रशिक्षु चयन प्रस्ताव मंजूर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…

1 hour ago

डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा आज से शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…

2 hours ago