लीगल एंड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम के पदों हेतु साक्षात्कार

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुक्ता त्यागी ने अवगत कराया है कि एल0ए0डी0सी0एस0 (लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम) योजना के अन्तर्गत एक चीफ, दो डिप्टी, तीन असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल के पदों पर चयन किये जाने हेतु उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गठित चयन समिति दिनांक 10-10-2022 से 14-10-2022 को साक्षात्कार के लिये बैठक करेगी। उन्होंने बताया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के कार्यालय में अधिक संख्या में प्राप्त आवेदन के दृष्टिगत श्रेणी के अनुसार आवेदनकर्ताओं मे से अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों का दिनांक 10.10.2022 को असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल एवं दिनांक 11.10.2022 को डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउन्सिल तथा दिनांक 14.10.2022 को चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल के लिये साक्षात्कार नवीन सभागार/मीटिंग हाल में अपरान्ह् 02 बजे से किया जायेगा।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह भी अवगत कराया है कि चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पद हेतु समस्त अर्ह अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता की छायाप्रति/ओरिजनल डाक्यूमेंट, उनके द्वारा कम से कम 30 सत्र परीक्षणीय मामलों में अधिवक्ता के रूप में किए गए कार्य के संबंध में वकालतनामा व निर्णय की सत्यप्रति तथा उनके द्वारा आवेदन पत्र में दी गयी अर्हताओं के संबंध में आवश्यक प्रपत्र मय शपथपत्र के साथ उपस्थित हों। डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पद हेतु समस्त अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता की छायाप्रति/ओरिजनल डाक्यूमेंट उनके द्वारा कम से कम 25 सत्र परीक्षणीय मामलों में अधिवक्ता के रूप में किए गए कार्य के संबंध में वकालतनामा व निर्णय की सत्यप्रति तथा उनके द्वारा आवेदन पत्र में दी गयी अर्हताओं के संबंध में आवश्यक प्रपत्र मय शपथपत्र के साथ उपस्थित हो तथा असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पद हेतु समस्त अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता की छायाप्रति/ओरिजनल डाक्यूमेंट, उनके द्वारा आपराधिक मामलों में शून्य से तीन वर्ष के वकालत के अनुभव संबंधी प्रपत्र तथा उनके द्वारा आवेदन पत्र में दी गयी अर्हताओं के संबंध में आवश्यक प्रपत्र मय शपथपत्र के साथ उपस्थित हों।
उन्होंने बताया है कि जनपद न्यायाधीश के मौखिक निर्देश के अनुपालन में फोन द्वारा साक्षात्कार की तिथियों की सूचना प्रत्येक अभ्यर्थियों को फोन कॉल एवं मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी के निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित न होने पर साक्षात्कार अवसर पुनः देय नही होगा। साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थी को किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता आदि देय नही होगा।

rkpshomnath

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

31 minutes ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

43 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

46 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

56 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

1 hour ago