Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व डायबिटीज़ दिवस पर आईएमए ने शुगर को खत्म करने का लिया...

विश्व डायबिटीज़ दिवस पर आईएमए ने शुगर को खत्म करने का लिया गया संकल्प

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर आईएमए ने डायबिटीज को खत्म करने का संकल्प लिया गया बहराइच में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों ने फ्री कैम्प लगाकर सैकड़ो मरीजों का चेकप किया,मरीजों को शुगर जैसी गम्भीर बीमारी के बारे में बताते हुए सावधानी बरतने की अपील की साथ ही मरीजों को जांच और दवाएं भी निशुल्क वितरित किया गया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शुगर की बीमारी हमारे शरीर को घुन की तरह नुकसान पहुंचा रही है लेकिन अगर हम चाहें तो अपनी दिनचर्या और अपना खानपान सही करके इस बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रीना केडिया ने कहा कि शुगर लगातार लोगों को प्रभावित कर रहा है ऐसे में आईएमए से जुड़े डाक्टर लगातार कैम्पो के माध्यम से शुगर के मरीजों की फ्री जाँच करेंगे और दवाइयां भी वितरित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments