अवैध रुप से संचालित फर्निचर का कारोबार, अवैध साखू की लकड़ी सहित अन्य सामान बरामद

वन सुरक्षा कर्मियों की छापेमारी मे अभियुक्त हुआ फरार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सोहगी बरवां वन्य जीव प्रभाग के पकड़ी रेंज क्षेत्र के कटहरा वन चौकी अंतर्गत ग्राम सभा कटहरा टोला वन ग्राम उसरहवां में अवैध रुप से संचालित फर्निचर का धन्धा।
मुखबीर की सूचना पर वन सुरक्षा प्रभारी ने अपने टीम के साथ एक व्यक्ति के घर छापा मार कर मौके से साखू का एक बोटा व अवैध लकड़ी बरामद कर लकड़ी को अग्रिम कार्यवाही के लिए चौकी उठा लाये। जबकि वन कर्मियों को देखते ही अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 10 बजे वन सुरक्षा प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि पकड़ी वन रेंज क्षेत्र के कटहरा वन चौकी अंतर्गत वन ग्राम उसरहवां में अवैध रुप से संचालित फर्निचर का धन्धा उसरहवां निवासी कोइल उर्फ कमलेश पुत्र रामनयन के घर जंगल से लकड़ी लाकर घर के अंदर अवैध रूप से फर्नीचर बनाने का कार्य कई दिनो से चल रहा है। सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रभारी मोहन कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गये।वन कर्मियों को देखते ही अभियुक्त मौके से फरार हो गया। वन कर्मियों ने घटना स्थल से एक बोंटा साखू, व अर्ध निर्मित क़ुछ चिरान बरामद कर अपनें कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए चौकी उठा लाए। जहां उक्त व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस विषय में कटहरा वन चौकी के वन दरोगा गौरव त्रिपाठी ने कहा कि इसके संबंध में अधिक जानकारी सुरक्षा कर्मी द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
इस दौरान सुरक्षा प्रभारी मोहन कुमार सिंह,वन दरोगा गौरव त्रिपाठी, राजेश यादव,अमर विश्वकर्मा, मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

5 minutes ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

1 hour ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

1 hour ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

2 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

2 hours ago

स्वच्छता में लापरवाही पर स्थायी लोक अदालत सख्त, सीएमओ समेत कई अधिकारियों को नोटिस

कसारा गांव में दोबारा मेडिकल कैंप लगाने, व्यापक सफाई और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश…

2 hours ago