महिलाओं में प्रशिक्षण के द्वारा नेतृत्व क्षमता और संचार कौशल का होगा विकास-अजीत तिवारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में विकास खण्ड भटनी मे तीन विकास खण्डो भाटपाररानी, भटनी और बनकटा का महिला ग्राम प्रधानों के नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं लैंगिक समानता विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
समापन अवसर पर महिला प्रधानों को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी परशुराम राम ने कहा कि महिलाओं में प्रशिक्षण के द्वारा नेतृत्व क्षमता और संचार कौशल का विकास होगा जिससे विकास की मुख्य धारा प्रशस्त होगी तथा यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत बड़ा कदम होगा। कार्य कुशल होकर वह अपने कार्य एवं दायित्वों का सम्यक निर्वहन कर सकेंगी। महिला नेतृत्व के विकास के प्रयास से ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला संबंधी मुद्दों की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन होगा।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने महिलाओं की क्षेत्र में सहभागिता एवं पंचायत में सक्रिय रहने को कहा।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना बनाते समय स्वास्थ्य व पोषण की गतिविधियों को सम्मिलित करने पर ज़ोर दिया तथा खुद अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिससे महिला हितैषी पंचायतों का सपना पूरा किया जा सके।
उन्होंने पंचायती राज की संरचना, समितियों का गठन और उनके कार्य, ग्राम पंचायत विकास योजना और सतत विकास लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत विंध्याचल सिंह ने संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता संबर्धन, लैंगिक समानता को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बताया।
प्रशिक्षक विनय तिवारी ने स्वास्थ्य व पोषण और उसमें प्रधान की सहभागिता पर विस्तृत से बताया।
प्रशिक्षक अजय दूबे ने ग्राम पंचायत स्तर पर सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा देते हुए आदर्श गांव की संकल्पना में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की।
उक्त प्रशिक्षण मे कुमारी काजल, कमलावती देवी, सुभावती देवी, तारा देवी, माधुरी देवी, शोभा देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

28 minutes ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

56 minutes ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

2 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

2 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

3 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

3 hours ago