
ग्राम पंचायत बरवां राजा के पोखरी व ग्राम पंचायत की भूमि का मामला
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवां राजा में पोखरी संख्या 593 रकबा 0.0574 हे. 38 डि० हथबैलिया पोखरी पर अवैध कब्जा को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कब्जा मुक्त कराने की मांग किया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सदर तहसील के मिठौरा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरवां राजा में हथबैलिया पोखरी पर पोखरी संख्या 593 रकबा 0.0574 हे. 38 डि० में मिट्टी गिराकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि
ग्राम पंचायत के कुछ मनबढ़ व दबंग व्यक्तियों द्वारा कब्जा करके मिट्टी भरकर कब्जा करने व पक्का मकान बनवा लिया गया है। जिससे ग्राम पंचायत में जल की निकासी की समस्या हो रही है। ग्राम पंचायत के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि सम्बंधित अधिकारियों को कई बार सूचना दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यहां पर पोखरी के साथ साथ चकरोड को भी कब्जा किया गया है। आज वहां पक्का मकान बनवाया गया है लेकिन जिम्मेदार मौन धारण कर लिए हैं। यहां पर बंजर भूमि,बचत बागवान, गढ़ा आदि पर सर्वाधिक कब्जा किया गया है लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। गांव के कालीचरण महेश संगीता कमला देवी मनोरमा देवी कैलाशी आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कर कब्जा मुक्त कराने की मांग किया है।
इस संबंध में संबंधित हल्का लेखपाल अनुप्रिया चौरसिया ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंचकर देखा जायेगा कब्जा होने पर कार्यवाही होगी।
