शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध गेस्ट हाऊस का किया जा रहा निर्माण

भ्रष्ट सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर को
की गई शिकायत फिर भी कारवाई नगण्य

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला एल विभाग मनपा प्रभाग -168 स्थित महाराष्ट्र कांटा मोहम्मदी कम्पाऊंड , सुन्नी मुस्लिम कब्रस्तान व नरिमन हाऊस एलबीएस मार्ग के क्षेत्रों में गुलाम ,रहमान व मोहम्मद हनिफ अजमेरी जैसे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। भूमाफियाओं द्वारा लगातार जिल्हाधिकारी शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध व्यावसायिक गेस्ट हाऊस का निर्माण किया जा रहा है। इसकी शिकायत लगातार एल विभाग मनपा के सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर को करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उक्त मामले मे बस औपचारिकता निभाते हुए, बस 354 -A स्टॉप वर्क नोटीस दिया गया है। नोटीस देने के बावजूद एल विभाग मनपा के सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर, कार्यकारी अभियंता सुरेश बी सागर, सहायक अभियंता किरण कुमार, अन्नमवार कनिष्ठ अभियंता मनोज हुलगे द्वारा आरोपीगण भू माफियाओं के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिसका लाभ लेकर भूमाफिया तीव्र गति से शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर अवैध गेस्ट हाऊस का निर्माण कर नाला भी कब्जा कर रहे है।
स्थानिक शिकायतकर्ताओ का कहना है कि उक्त शासकीय भूमि के अवैध नवनिर्माण को लेकर पूर्व में भी बहुत सारी शिकायतें की गई थी। मगर उक्त शिकायतों को संज्ञान मे लेकर अब तक कोई ठोस कारवाई हुई नही है। सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार आरोपीगण भूमाफिया धन,बलवाले व रसुखदार प्रवृत्ति के लोग हैं जो जानबूझकर शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर व्यावसायिक गेस्ट हाऊस का निर्माण कर रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज: कस्तूरबा विद्यालय में हैंडपंप पर विषैले जीव के काटने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…

3 hours ago

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…

3 hours ago

सड़क बनी श्मशान: हाईवा-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की जिंदगी खत्म

NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…

8 hours ago

मेष संक्रांति: नव ऊर्जा, नव आरंभ का पर्व

✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…

8 hours ago

विश्लेषण: शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी – एक गंभीर चुनौती

भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…

8 hours ago

देवरिया: डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…

8 hours ago