उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)l हाल ही में लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में हुए गैस विस्फोट ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। यह घटना न केवल एक बड़े हादसे का कारण बनी, बल्कि इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि गैस रिफिलिंग के दौरान कितने गंभीर खतरे हो सकते हैं। लेकिन उतरौला में स्थानीय प्रशासन इस घटना से कोई सबक नहीं ले रहा है। उतरौला बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कारोबार धड़ल्ले से जारी है, जो इलाके में सुरक्षा की बड़ी चिंता पैदा कर रहा है।
उतरौला शहर में कई स्थान ऐसे हैं, जहां आसानी से गैस रिफिलिंग की जा सकती है, लेकिन यह प्रक्रिया अवैध रूप से होती है। अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान गैस सिलेंडर में गैस की लीकेज होने का खतरा होता है, जो किसी भी समय विस्फोट का कारण बन सकता है। इसके अलावा, गैस लीकेज से दम घुटने का भी जोखिम रहता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।
गैस विस्फोट से न केवल जान-माल का नुकसान हो सकता है, बल्कि आसपास के इलाकों में स्थित संपत्ति का भी भारी नुकसान हो सकता है। यह घटना पूरी बस्ती या गांव को तबाह कर सकती है।
क्या कदम उठाने चाहिए?
हमेशा अधिकृत और प्रमाणित गैस डीलरों से ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें। अवैध रिफिलिंग से बचें, क्योंकि यह जान और माल के लिए खतरा पैदा करता है। घर में गैस सिलेंडर का नियमित निरीक्षण करें। गैस लीकेज होने पर तुरंत सिलेंडर को बंद कर दें और विशेषज्ञ की मदद लें। यदि आपको किसी स्थान पर अवैध गैस रिफिलिंग होती दिखे, तो तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें, ताकि वे इस पर कार्रवाई कर सकें।
इस मामले में स्थानीय प्रशासन से स्थानीय लोगों का समाजसेवियों ने अपील की है कि वे इस गंभीर खतरे को नजरअंदाज न करें। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह घटना कभी भी एक बड़े हादसे का रूप ले सकती है, जिससे जीवन और संपत्ति का नुकसान हो सकता है।
एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…
मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…
परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…