गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बांसगांव तहसील अंतर्गत ग्राम सोमही में राजस्व विभाग की निष्क्रियता एवं ग्राम प्रधान कि लापरवाही से सरकारी पोखरे पर पूर्व प्रधान सहित कुछ दबंग द्वारा अवैध अतिक्रमण करके कब्जा किया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व गांव सुमही में आराजी संख्या 203 पोखर के रूप में खतौनी में दर्ज है इसका क्षेत्रफल 0.684 हेoहै। जिस पर पूर्व प्रधान सहित दर्जनों लोगों द्वारा अतिक्रमण करके कब्जा किया जा रहा है। राजस्व विभाग एवं ग्राम प्रधान की जानकारी में होते हुए भी धन लेकर ऐसे लोगों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रकार प्राकृतिक जल स्त्रोत पर कब्जा होने से जल निकासी आदि की व्यवस्था बाधित हो रही है। तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होने से राजस्व की भी भारी छती हो रही है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद भी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा होना ग्राम प्रधान एवं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही है। उक्त गांव के निवासियों ने सरकारी जमीनों सहित कुछ लोगों के नंबर की जमीनों में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर शासन का बुलडोजर चलाने की मांग की गई है।
गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…
मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…
फोटो स्रोत पीएस 70 लाख से ज्यादा कैश और करोड़ों की घड़ियां बरामद पटना (राष्ट्र…
रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…
सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…