मनपा व जिलाधिकारी के संरक्षण में शासकीय भूखंड में हो रहा अवैध निर्माण और नाले पर कब्जा

कुर्ला एल विभाग मनपा प्रभाग -168 सुन्नी मुस्लिम कब्रस्तान के पास हो रहे अवैध निर्माण को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल करेगी आंदोलन ।

मुंबई (राष्ट्र की परंपरा)
कुर्ला एल विभाग मनपा के हद मे प्रभाग -168 सुन्नी मुस्लिम कब्रस्तान के बगल मे जिलाधिकारी शासकीय भूखंड और गटर नाले के अवैध निर्माण और कब्जों को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल कोकण प्रांत महामंत्री अब आक्रामक तेवर अपनाए हुए है। राष्ट्रीय बजरंग दल के कोकण प्रांत महामंत्री उद्धव खराडे व कोकण प्रांत उपाध्यक्ष राजाभाऊ सोनटक्के ने कहा कि कुर्ला प्रभाग -168 में एलबीएस मार्ग के जिल्हाधिकारी शासकीय भूखंड पर मनपा व जिल्हाधिकारी के सरंक्षण में अवैध गेस्ट हाऊस का नवंनिर्माण और सरकारी जमीनों के गटर का कब्जा का खेल चल रहा है। यह खेल मनपा के सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर सहाअभियंता किरण कुमार अन्नमवार व मनोज हुलगे ही करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक तो मनपा अधिकारियो के भ्रष्टाचार से कुर्ला की जनता काफी परेशान थी। मगर सरकारी अधिकारियो ने अब तो जिल्हाधिकारी की जमीनों पर भी कब्जा करवाना शुरू कर दिया है। कुर्ला में ही जिल्हाधिकारी शासकीय की जमीन पर तथाकथित नेता व भूमाफिया मोहम्मद हनिफ अजमेरी द्वारा बडे पैमाने पर 40 से 80 रूम के गेस्ट हाऊस का अवैध नवंनिर्माण किया जा रहा है। जब की तमाम स्थानिक शिकायकर्ताओ ने विरोध किया तो उल्टा उन्हें धमकाया जा रहा था लेकिन शिकायकर्ताओ द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया गया जिसके दबाव के चलते सिर्फ 354A स्टॉप वर्क नोटीस ही दिया गया है सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार उक्त अवैध नवनिर्माण को बचाने के लिए कायदा अधिकारी गजानन गिरी के सांठ -गांठ से स्टे कॉप्स दिलाने का प्रयत्न चल रहा है। कुर्ला एल विभाग मनपा प्रशासन को इस अवैध निर्माण की लिखित में शिकायत राष्ट्रीय बजरंग दल के कोकण प्रांत उपाध्यक्ष राजाभाऊ सोनटक्के ने की थी पर अभी तक अवैध निर्माण पर बुलडोजर नहीं चलाया गया। यही यदि आम नागरिक या किसी गरीब का आशियाना होता तो मनपा बिना देर किए तत्काल बुलडोजर चला दिए होते। मामला कुर्ला के ही एक तथाकथित नेता भूमाफिया से जुड़ा हुआ है और मनपा व जिल्हाधिकारी का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए अधिकारी खामोश बैठे हुए है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिलाधिकारी और एल विभाग मनपा को चेतावनी दे रहे है कि यदि उक्त अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा गया, तो चुनाव के बाद इसे लेकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago