पुलिस द्वारा लूट की घटना में प्रयुक्त अवैध कार्बाइन बरामद

 देवरिया (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कॉपरेटीव चौराहे पास स्थित उमा श्री काम्पलैक्स में अज्ञात अभियुक्तों द्वारा दिनांक 05.07.2022 को लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके संबन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-453/2022 धारा-323,392 भादंसं का अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 12.07.2022 को घटना का अनावरण करते हुए 1 अभियुक्त अभिषेक खरवार उर्फ गोलू पुत्र मोती खरवार निवासी-विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार करते हुए 1 देशी तमंचा 2 कारतूस व लूट के बचे 10 हजार रूपये बरामद किया गया था, इसी क्रम में घटना में सम्मिलित 3 अभियुक्तों 1.अजब सिंह पुत्र रामप्रकाश सिंह निवासी-शिव सिंहपर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा 2.अमलेश गौंड़ पुत्र शिवनाथ गौंड़ निवासी-नयका बंगरा थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार, 3.वीरबहादुर पुत्र स्व0 रामनरायन यादव पुत्र मथुरा छापर थाना रामपुर कारखाना जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व 2 देशी तमंचा, 4 कारतूस बरामद किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के साथी सुनिल गौंड़ पुत्र गोमती गौंड़ निवासी-नौतन थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश दिया जा रहा था, जिससे अभियुक्त द्वारा दिनांक 17.08.2022 को मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया गया। आज दिनांक 25.08.2022 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील गौंड़ उपरोक्त को रिमाण्ड पर लेते हुए अभियुक्त की निशानदेही पर गौरया घाट मन्दिर के पास नदी के पुल के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी घटना में प्रयुक्त अवैध कार्बाइन को बरामद करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।
RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

2 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago