नियम कानून ताख पर रख कर कृषि भूमि से मिट्टी खनन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) इन दिनों मिट्टी खनन का कारोबार बिना किसी रोक टोक के चल रहा है। भोर होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं बंजर भूमि से तो कहीं कृषि भूमि में जेसीबी से लगाकर मिट्टी खनन शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं मिट्टी ढोने के लिए सर्वाधिक कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रालियों का प्रयोग नियम विरुद्ध किया जा रहा है। खनन विभाग सब कुछ जानते हुए भी इसे रोकने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है जबकि पुलिस कहती है कि अवैध खनन रोकना उनका काम नहीं है। मिट्टी माफिया किसी नियम कानून की परवाह किए बगैर अवैध रूप में मिट्टी खनन कराने में लगे हुए हैं। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के तमाम गावो में ये धंधा खूब फल फूल रहा है ।किसानों के कृषि भूमि को खन्न में लगे लोग चन्द पैसे का लालच देकर किसानों को मिट्टी के लिए राजी कर लेते है।सारे नियमों को ताख पर रख यह कृषि भूमि से मिट्टी का खनन कर रहे है ।इस मिट्टी के खेल में क्षेत्र के कई सारे रसूख वाले लोगो का व्यवसाय जो चल रहा है। इस लिए इस विभाग के लोग भी हाथ डालने से कतराते है।

क्या कहता है सरकारी नियम

किसान द्वारा 100 घन मीटर तक मिट्टी के खनन के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के माइन मित्रा पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के साथ ही खनन व परिवहन मान्य होगा इस खनन में किसानों द्वारा हाथ से कुदाल आदि से मिट्टी निकलने की अनुमति है ।किसान अपने निजी उपयोग के लिए स्वयं की भूमि से साधारण मिट्टी के खनन/परिवहन के लिए माइन मित्रा पोर्टल पर आवेदन करेगा । पंजीकरण करने के पूर्व किसानों को नाम, पता, मोबाइल नंबर भरकर लागिन बनाना होगा। इसके आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, साधारण मिट्टी की मात्रा, खतौनी, खनन का प्रयोजन, आवेदित खनन क्षेत्र का पूर्ण विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के उपरांत प्रमाण-पत्र जारी होगा जो परिवहन प्रपत्र के रूप में मान्य होगा।
जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है धड़ल्ले से जेसीबी का उपयोग कर मिट्टी निकाली जा रही है।जिसका न ही कही रजिस्ट्रेशन किया जाता है ।नही मिट्टी निकालने के नियमो का पालन किया जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

20 minutes ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

37 minutes ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

48 minutes ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

55 minutes ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

2 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

2 hours ago