ईडीसी व पोस्टल बैलेट तथा बुज़ुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के मतदान हेतु प्रशिक्षित किये गये कार्मिक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 केे मतदान में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 80 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांगजन मतदाताओं को वैकल्पिक सुविधा के रूप में पोस्टल बैलट से मतदान कराने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में गठित 14 पालिंग पार्टियों तथा मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के अवसर पर मतदान कार्मिकों को पोस्टर बैलेट तथा ईडीसी की सुविधा प्रदान करने हेतु केडीसी में स्थापित होने वाले फैसिलिटेशन सेन्टर पर तैनात होने वाले कार्मिकों को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांगजन मतदाताओं को मतदान की सुविधा प्रदान करने हेतु प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी स्तर के दो मतदान कार्मिक तथा एक माइक्रोआब्ज़र्वर की नियुक्ति की गयी है। साथ ही प्रत्येक दल में एक वीडियोग्राफर तथा मानक के अनुरूप सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांगजन मतदाताओं के मतदान हेतु 04 व 05 मई की तिथियॉ निर्धारित की गयी है। ऐसे मतदाता जो किन्हीं कारणों से चार मई को मतदान नहीं कर पायेंगे उन्हें पांच मई को दोबारा मतदान का अवसर मिलेगा। डीएम ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-56 (अ0जा0) बहराइच में कुल 144 मतदाता जिनमें 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 83 व दिव्यांगजन कैटेगरी के 61 मतदाता है।
प्रशिक्षण के दौरान डीएम सहित जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, पयागपुर के दिनेश कुमार, मोतीपुर के संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल व राकेश कुमार मौर्या, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सी.के. वर्मा द्वारा तैनात किये गये कार्मिकों के कर्तव्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को विभिन्न प्रपत्रों, डाक मतपत्र की प्रक्रिया तथा निर्वाचक ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं को ईडीसी जारी करने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बीबीएयू की बड़ी छलांग, 80 पायदान ऊपर पहुंचा विश्वविद्यालय

दक्षिण एशिया की रैंकिंग में भी 37 स्थान का सुधार, देश के 325 संस्थानों में…

4 minutes ago

दो साल में ही जर्जर होने लगा सरकारी नलकूप, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल; किसानों ने किया प्रदर्शन

तकनीकी जांच और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की मांग, अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जांच…

8 minutes ago

5000 मीटर की दौड़ में विद्यासागर ने मारी बाजी, साइकिल जीतकर जमाया कब्जा

दीपावली पर आयोजित जय बुढ़वा बाबा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता में यूपी और बिहार के धावकों…

8 hours ago

भयमुक्त देवरिया की पहल: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का…

10 hours ago

10 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं इन महान हस्तियों के जन्मदिन, किसी ने बदली धर्म की धारा तो किसी ने बनाई देश में नई पहचान

विशेष लेख | लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीती हुई घटनाओं का संग्रह नहीं होता,…

10 hours ago

10 नवंबर का इतिहास: मोटरसाइकिल से लेकर विंडोज तक, आज के दिन दुनिया में हुए ये बड़े बदलाव

इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं, ऐतिहासिक फैसलों, तकनीकी आविष्कारों…

11 hours ago