छःगुना मुवावजा नहीं तो जमीन नही – सुरेन्द्र

समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खडी – विजय रावत

बरहज/देवरिया( राष्ट्र की परम्परा) बुधवार को बरहज तहसील मे रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष, सुरेन्द्र यादव व सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व मे किसानों ने बरहज बाई पास से प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंच कर एसडीएम बरहज को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा। इस दौरान रामजानकी मार्ग समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि अगर किसानों को छः गुना मुवावजा वर्तमान सर्किल रेट से नहीं दिया गया तो, हम सभी किसान जन जागरण कर किसानों को जागरूक करेंगे और अनिश्चित कालीन धरना भी देने का काम करेंगे। सपा नेता विजय रावत ने कहा उतर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों को छलने का काम किया है, यह सरकार किसानों की जमीन कौडियों के दाम दे रही हैं जो किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस लडाई मे समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खडी हैं और किसानों की लडाई मजबूती से लडऩे का काम करेगी, सघर्ष समिति के महासचिव पूर्व प्रधान राजाराम यादव ने कहा जो जमीन आज के रेट में पचास लाख रुपये कठ्ठा की है, उस जमीन का रेट भाजपा सरकार दस लाख दे रही हैं, जिसे किसान बर्दाश्त नही करेंगे और अपनी जमीन बचाने के लिए अगर हम किसानों को जान भी देनी पडेगी तो देने का काम करेंगे।इस दौरान मुख्य रूप से सपा नेता विकास यादव ,महन्त कुमार, जे पी यादव पूर्व प्रधान, राम्आशिस यादव पूर्व प्रधान, राजाराम पूर्व प्रधान, हाफी जी,राणा प्रताप, दुर्गेश यादव, कमलावती, सुशिला, कृष्णा नन्द यादव, मो जाफर, राहुल गुप्ता, सारदा देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago