Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा है तो विश्वास है भाजपा है तो भरोसा है-रविन्दर कुशवाहा

भाजपा है तो विश्वास है भाजपा है तो भरोसा है-रविन्दर कुशवाहा

वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत मझौली-सहजौर मण्डल के बरडीहा दलपत में किया सम्पर्क

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के बरडीहा दलपत के बूथ संख्या 158,159 एवम 160 पर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘वोटर चेतना महाअभियान’ के तहत घर-घर संपर्क कर पात्र नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने घरों में जाकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची के सत्यापन, नये मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार करने के लिए भाजपा द्वारा भी ‘वोटर चेतना अभियान चलाया जा रहा है।जिसमे जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुके है या 1 जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले है उनके फार्म भरवा कर मतदाता बनाना है। जिनकी मृत्यु हो चुकी है या ये स्थान छोड़कर अन्य कहीं चले गये है अथवा फर्जी नाम मतदाता सूची में जुड़ा हो ऐसे मतदाताओं को नाम हटवाने के लिए फार्म भरवाना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो विकास है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किये है।
उक्त कार्यक्रम में अमित सिंह बबलू, बृजेश धर दुबे,संजय दूबे,अजय दूबे वत्स,विष्णुकांत तिवारी,प्रभाकर दूबे,आनंद कुशवाहा,अशोक कुशवाहा,कृष्णा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments