Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमांगे न मानी गई तो, होगा उग्र आंदोलन-रामायण तिवारी

मांगे न मानी गई तो, होगा उग्र आंदोलन-रामायण तिवारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
बार एसोसिएशन बरहज द्वारा 28 अक्टूबर से तहसील के अधिकारियों के स्थानांतरण हेतु चलाए जा रहे, आन्दोलन के क्रम में आज भी जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए जिलाधिकारी से यह मांग किया गया कि, शीघ्र ही इन अधिकारियों का स्थानांतरण किसी अन्य तहसील में किया जाये।मांगे न माने जाने की स्थिति में बार एसोसिएशन बरहज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। आज के आंदोलन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष रामायण तिवारी और महामंत्री उदय राज चौरसिया द्वारा किया गया।
आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से अधिवक्ता नागेंद्र सिंह , चंद्र भूषण यादव, तारकेश्वर तिवारी, राकेश सिंह, कमलेश तिवारी, राम बदन सिंह, खुर्शीद आलम, चंद्रभान चौरसिया, वीरेंद्र यादव, राम मनोहर चौहान, अरविंद प्रजापति, अमरेश यादव, सत्य प्रकाश मालवीय, मुरारी भारती सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments