छात्रों को उचित प्लेटफार्म मिले तो निश्चित तौर पर शैक्षिक जगत में महत्वपूर्ण योगदान देंगे: ज्योति पाण्डेय

बंशी बिगहा में धूमधाम से दीक्षांत समारोह संपन्न

औरंगाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंशी बिगहा मे बुधवार को धूमधाम से दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय व ब्लाक के सभी कर्मचारियों सहित ग्राम मुखिया व सचिव अभिभावक व छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व छात्रों द्वारा गणेश वंदना व सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत के लिए छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर ज्योति पांडेय द्वारा छात्रों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। कक्षा पांचवी की सपना को प्रथम, मधु को द्वितीय, काजल कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं कक्षा चार में चंचल को प्रथम, शालिनी को द्वितीय व अंगद कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी तरह कक्षा पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर पुरस्कार किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए प्रभारी हेडमास्टर आशुतोष सक्सेना ने कहा कि यही छात्र आगे चलकर देश और समाज को नई दिशा व दशा प्रदान करेंगे।
बीपीएससी से चयनित शिक्षिका व मास्टर ट्रेनर ज्योति पांडेय ने कहा कि देश की आधी से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती है। यदि छात्रों को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए तो निश्चित तौर पर यह छात्र शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। यही छात्र आगे चलकर देश व समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

3 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

10 hours ago