जुखाम के साथ पसली चले तो जाच जरूरी (डॉ धीरेंद्र त्रिपाठी)

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) यदि मौसम के साथ आपको बार-बार खांसी जुकाम के साथ पसली चलती है कुछ दूर चलने या उचे स्थलों पर चढ़ने पर सांस फूल रहा और सोते समय सांस लेने पर सीटी बजाती है ! तो इसे सामान्य एलर्जी मानकर नजर अंदाज न करें! यह अस्थमा के भी लक्षण हो सकते हैं ! यह जानकारी पयागपुर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी ने संवाददाता को एक भेट में दी! उन्होंने कहा कि ठंड हो या गर्मी मौसम बदलने पर ऐसे लोगों की परेशानी बढ़ती है ऐसे रोगियों को सतर्क रहने की जरूरत है ! उन्होंने बताया कि इस समय मौसम बदल रहा है इसलिए एलर्जी और वायरल निमोनिया के मरीजों की संख्या में करीब 30 35% बढ़ोतरी हुई है! एलर्जी और अस्थमा किसी भी उम्र में हो सकता है जब परिवार में बीमारी का इतिहास है तो अधिक सावधान रहे ! पैकेट जूस फास्ट फूड बंद पैकेट फूड व फ्रिज में रखी वस्तुओं के साथ प्रदूषण का बढ़ता स्तर और मोटापा भी अस्थमा रोगियों की बढ़ाने का कारण है! नियमित कसरत और पौष्टिक आहार से मजबूती होगी तो वायरल संक्रामक के साथ इन लोगों से भी काफी हद तक बचाव संभव है !

ऐसे करें बचाव

तापमान में बदलाव होने पर अधिक सतर्कता बरते!

यदि अस्थमा मरीज है तो डॉक्टर की सलाह ले!

घर मे धूल धुआ और अगरबत्ती धूप बत्ती से परहेज करें !

रात में हल्का भोजन भी ले और जल्दी सोए सुबह जल्दी उठने की आदत डालें!

धूम्रपान शराब का सेवन न करें !

एलर्जी व अस्थमा के लक्षण

रात में सोते समय और सुबह उठने पर सूखी खांसी आना

सांस लेने पर सीटी बजाना या घरघराहट की आवाज आना

सांस फूलना अक्सर सर्दी होना और नाक बंद हो जाना!

सुबह उठते ही छीक आना दम घुटना व बेचैनी होना!

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

5 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

8 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

8 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago