Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकरूअना -मगहरा मार्ग नहीं बना तो होगा आन्दोलन -विजय रावत

करूअना -मगहरा मार्ग नहीं बना तो होगा आन्दोलन -विजय रावत

पिछले भाजपा के आठ साल मे नहीं बन पाई सड़क -विजय रावत

भाजपा को विकास से मतलब नहीं -विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत रणविजय सिह सत्येन्द्र यादव व विकास के नेतृत्व मे करूअना मगहरा मार्ग बनाने को लेकर दोहनी चौराहे पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार को विकास से कुछ लेना देना नहीं है, वह जनता को गुमराह कर सरकार बनाने काम किया जिसकी देन है की पिछले आठ साल के भाजपा सरकार मे यह सड़क नहीं बन पाई, यह सरकार विकास विरोधी है और यह सड़क इसका सबुत है। इस सड़क बनवाने को लेकर अब समाजवादी पार्टी आर पार की लड़ाई लड़ेगी और चौराहे चौराहे पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी, जिसके तहत कल मरकडा चौराहे पर 30 अक्टूबर को मरकडा चौराहे पर सांकेतिक प्रदर्शन करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से रणविजय सिह ,इंजीनियर सत्या यादव,दिनेश कुमार ,विकास यादव ,मनिष कुमार ,अनिल पान्डेय,आनन्द यादव सन्नी,हिमांशु सिंह,मोनू सिंह,विकास कन्नौजिया,राहुल यादव अनिश शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments