48 घण्टे के अन्दर नही मिला आर्थिक सहायता तो परिवार के साथ बैठूंगा धरने पर- विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क दुर्घटना में मृतक दुर्विजय चौहान, सुरेंद्र चौहान, राजू चौहान के परिवार के साथ दुर्घटना सहायता राशि की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया, इस दौरान परिजनों ने कहा कि बराव में एसीडेंट से मरे तीन लोगो को 12 घंटे के अन्दर 5=5 लाख मुआवजा दिया गया, लेकिन आज तीन महीने बीत गया हम चौहान परिवार को सिर्फ काग़ज़ बनवाने के नाम पर दौड़ाया गया और सिर्फ आश्वासन मिला, कोई आर्थिक सहायता नही मिली।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि चौहान परिवार की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेगी सपा,इस मामले को लेकर मंगलवार को बरहज एसडीएम से वार्ता कर एक पत्रक सौंपा जाएगा। अगर 48 घंटा के अन्दर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो करुआना चौराहे पर धरना पर बैठने का काम करूंगा। भाजपा सरकार हमेशा गरीबों दलितों आदिवासियों के साथ सौतेला व्यवहार करती है, अगर बराव चौराहे पर सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 12 घंटे के अन्दर 5=5 लाख दे दी तो, करूअना चौराहे दुर्घटना में मृतक के परिजनों को क्यों नहीं दी गयी, यह भाजपा की दोहरी मानसिकता है जो उजागर हो रही है जिसको लेकर समाजवादी पार्टी आर पार की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान मुख्य रूप से जयसिंह चौहान, विकाश यादव, रामप्रकाश चौहान, अनीश शर्मा, बलीराम भगत, अजीत कुमार, उपेंद्र चौहान, रविकांत चौहान, मनोज चौहान, आलाऊदीन अंसारी, जयहिंद चौहान, रामदास चौहान, विकाश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, मेट्रो और आरक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव

यूपी में स्वास्थ्य क्रांति: लोहिया संस्थान बनेगा 1010 बेड का सुपर स्पेशलिटी सेंटर प्रयागराज SRN…

5 hours ago

तेल संकट, कमजोर रुपया और डगमगाते बाजार: क्या नई आर्थिक आंधी की आहट है?

वैश्विक तनाव, कच्चे तेल और शेयर बाजारों में उथल-पुथल: निवेशकों की बढ़ती धड़कनों के बीच…

1 day ago

डिजिटल शिक्षा युग में चुनौती और समाधान: सीबीएसई की पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली पर व्यापक विश्लेषण

पेपर लीक और परीक्षा माफिया के दौर में सीबीएसई की नई व्यवस्था क्यों बनी छात्रों…

1 day ago

पुराने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी सख्त, रुद्रपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में 61 शिकायतें पहुंची

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)तहसील रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और…

2 days ago

वृद्धाश्रम गड़वार में डीएलएसए सचिव का औचक निरीक्षण, वृद्धजनों की समस्याएं सुनीं

बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने शनिवार…

2 days ago

बैरिया तहसील में गूंजा जनता का दर्द, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

90 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण, मिड डे मील में केवल खिचड़ी परोसने…

2 days ago