नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि भारत में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है। सभी बांग्लादेशीयों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कर वापस बांग्लादेश खदेड़ना भारत की एकता , अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान का विभाजन और बांग्लादेश नामक नए राष्ट्र के उदय के दौरान ही लाखों करोड़ों बांग्लादेशीयों ने भारत में घुसपैठ की और केंद्र के साथ राज्यों की सरकारों ने भी इस गंभीर समस्या से आँखें मूंद ली थी। तब से निरंतर बांग्लादेशी नागरिक घुसपैठ करके भारत आ रहे हैं और देश के संसाधनों, रोजगार और खाद्य पर अनधिकृत अधिकार कर जेहादी ताकतों को मजबूत कर रहे है। वर्तमान में पूरे देश में 5 करोड़ से अधिक बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए जेहाद की ताकत बन चुके हैं। यदि इन घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस नहीं भेजा गया तो देश गृहयुद्ध की आग में जल उठेगा।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान के यह जानकारी देते हुए कहा कि विपक्ष के रहते हुए भारतीय जनता पार्टी हमेशा कांग्रेस सरकार के खिलाफ घुसपैठियों को वापस भेजने के लिए राष्ट्र व्यापी आंदोलन चलाती रही है। अब केंद्र की भाजपा सरकार को अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का कठोर निर्णय लेकर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। बी एन तिवारी ने केंद्र सरकार से घुसपैठियों का पहचान पत्र, आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाने वाले अधिकारियों की भी पहचान कर उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपित कर दंडित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और धर्मस्थलों हो रहे हिंसक हमलों का प्रतिकार सभी बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बांग्लादेश वापस भेज कर लिया जा सकता है। इससे जेहादी तंत्र कमजोर होगा और भारत सुरक्षित बनेगा। नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…