उप जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ शिक्षा को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को छात्र छात्राओं के बीच प्रस्तुत करने, शिक्षकों की उपस्थिति प्रत्येक दिन दर्ज कराने को लेकर बुधवार को उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी एवं ब्लॉक के गुणवत्ता ब्लॉक समन्वयक शिवम श्रीवास्तव के साथ कम्पोजिट विद्यालय, सुरहूरपुर शिक्षा क्षेत्र मोहम्मदाबाद गोहना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों द्वारा पठन-पाठन के मध्यान भोजन, शिक्षा की गुणवत्ता स्कूल की साफ सफाई को लेकर एसडीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय में 209 नामांकन में से 110 बच्चे उपस्थित रहे, जिस पर एसडीएम हेमंत कुमार चौधरी ने हेड मास्टर से जानकारी प्राप्त कर इसे और बेहतर बनाने एवं नामांकन तथा छात्रों की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा कराने हेतु निर्देश दिए। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

rkpnews@desk

Recent Posts

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

17 minutes ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

28 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

37 minutes ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

51 minutes ago

कनाडा के सैन्य अड्डे पर काल बनी आग! पलक झपकते सैनिक घिरे लपटों में, 4 की मौत और 39 घायल

Aiनिर्मित सांकेतिक अल्बर्टा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अभ्यास के…

1 hour ago