डेढ़ सौ घर बाढ़ पीड़ित तो सिर्फ 40 घर को राहत सामग्री ही क्यो ?

पीड़ितों ने जताई नाराजगी अनदेखी क्यो?

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगरपालिका गौरा बरहज बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र रगरगंज के पीड़ितों में बाटी गयी राहत सामग्री। किन्तु ग्रामीणों का आरोप है कि डेढ़ सौ घर है तो सिर्फ 40 घर को राहत सामग्री क्यो दिया जा रहा है, और अगर देना है तो 150 घरों के लोग जो मूल रूप से यहाँ निवास करते हैं, इसका ग्रामीणों ने नाराजगी जताई ।
भयंकर बाढ़ की स्थिति में प्रत्येक गाँव जो पूर्ण रूप से बाढ़ से ग्रस्त है वहां के पीड़ितों में प्रशासन के द्वारा लगातार राशन वितरण किया जा रहा है। जिसको लेकर सोमवार को रगरगंज में प्रशासन के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा था जिस पर कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि लोगो को चुन चुन कर राहत सामग्री दिया जा रहा है जबकि रगरगंज में 150 परिवार निवास करते है, काफी जद्दोजहद के बाद लेखपाल द्वारा लोगो को यह आश्वासन देकर देकर समझा लिया गया कि बचे हुए परिवारों को दूसरे दिन राहत सामग्री दी जाएगी। वही कटाईलवा की पूनम ,संगीता, मोहन आदि ग्रामीणों के द्वारा यह बताया गया कि इस आपदा की घड़ी में भी प्रशासन द्वारा अपने लोगों को राशन दिया जा रहा है जबकि जो लोग बाढ़ से पीड़ित हैं जिनके घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है और लोगों को प्रशासन के द्वारा कोई सुविधा मुहैया नहीं कराया जा रहा है। वही देऊवारी, बढ़ौना हर्दो, कटियारी,अकुबा, के ग्रामीणों ने बताया की हम लोगों का गांव चारों तरफ से बाढ़ से घिरा हुआ है लेकिन प्रशासन के लोग एवं सरकार जहां साधन उनकी नहीं पहुंच पा रही है तो हम लोगों के अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। और दर्जनों गांव आज भी बाढ़ की वजह से अंधेरे में डूबा हुआ है जहां सर्प आदि का खतरा बना रहता है,और वही ग्रामीण बाढ़ राहत सेवा देवरिया का नंबर 1076,05568222261जो पीड़ितो के सहायता के लिए जारी किया गया है किन्तु सूचना देने पर कोई लाभ नहीं होता हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

2 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

14 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

15 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

15 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

15 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

17 hours ago