यूपीडब्लूजेयू लखीमपुर जिले के सदस्यों को परिचय पत्र जारी, टीबी सिंह ने उठाया पेंशन, चिकित्सा का मुद्दा

लखीमपुर खीरी(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) अध्यक्ष टीबी सिंह ने जिले में कार्यरत पत्रकारों को राजधानी की तर्ज पर चिकित्सा कार्ड जारी किए जाने की और गैर मान्यता प्राप्त जिले के पत्रकारों को भी पेंशन से आच्छादित किए जाने की मांग की है।
संगठन सदस्यों को परिचय पत्र वितरण करने लखीमपुर खीरी पहुंचे टीबी सिंह ने कहा कि जिलों में कार्यरत साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक समाचार पत्रों को जिला सूचना कार्यालय द्वारा परिचय पत्र जारी करने का काम बंद हो गया है, जिसे फिर से शुरू करने का अनुरोध प्रदेश सरकार से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता जिलों में कार्यरत गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सबसे अधिक है और उन्हें भी इसका लाभ दिया जाना चाहिए।
लखीमपुर नगर पालिका सभागार में आयोजित परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि, यूपी सरकार की ओर से प्रस्तावित पत्रकार पेंशन योजना में जिलों के गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को शामिल किया जाना चाहिए।
यूपीडब्लूजेयू प्रदेश संगठन सचिव अजय त्रिवेदी ने कहा कि जिस तरह से मीडिया का विस्तार हुआ है उसी अनुपात में जिलों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए।
परिचय पत्र वितरण समारोह में बोलते हुए लखीमपुर खीरी यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष कुलदीप पाहवा ने कहा कि पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता है जिसके लिए पेंशन और चिकित्सा कार्ड जारी किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीते दो सालों से यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर पत्रकारों की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कुलदीप पाहवा ने यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इसी वर्ष दुधवा में कराए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम में लखीमपुर यूपीडब्लूजेयू के जिला अध्यक्ष कुलदीप पाहवा, जिला महामंत्री सुबोध शुक्ला, शबाब खान, शकील अहमद, रितेश भसीन, चंद्रशेखर शुक्ला, आनन्द शुक्ला, संजय गुप्ता,रमेश चन्द्र मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्र, मोहम्मद साजिद, इलियास चिश्ती, बीके सिंह, मोहम्मद रहीम ,सुनीत राठौर, आकाश सैनी, सौरभ मिश्र आदि पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

4 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

4 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

4 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

4 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

5 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

8 hours ago