पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अटेवा ने सांसद को दिया ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर रविवार को अटेवा के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद सलेमपुर को सौंपा।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अटेवा के सदस्यों का जमावड़ा सुबह से ही बाबू इंटर कालेज के मैदान में होने लगा। वहा से नारेबाजी करते हुए शिक्षक और कर्मचारियों का हुजूम सांसद आवास पर गया और पुरानी पेंशन बहाली से सम्बंधित ज्ञापन सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा को सौंपा। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग को संसद में रखने का आश्वासन दिया। अटेवा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। इसे सरकार को तत्काल बहाल करनी चाहिए। मदन सिंह पटेल ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। इसे हम लेकर रहेंगे।
इस दौरान प्रमुख रूप से जितेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, प्रियव्रत सिंह, कमलेश कुमार गौड़, अवधेश प्रसाद, पीयूष श्रीवास्तव, भगीरथ मौर्य, राम प्रवेश यादव, जयनाथ यादव, संजीव सिंह, शिव जी, अमित कुमार, सुभाष यादव, सुरेश सिंह, अनुज पासवान, रितेश कुशवाहा, श्रवण गुप्ता, बृजेश कुशवाहा, तैयब अली, अमित कुमार, संतेन्द्र, संजीव, प्रशांत तिवारी, मनीष सिंह, चंदन कुमार आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

43 minutes ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

55 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

58 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

1 hour ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

1 hour ago