Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपारिवारिक वादों को चिन्ह्रित कर, लोक अदालत में कराएं निस्तारण

पारिवारिक वादों को चिन्ह्रित कर, लोक अदालत में कराएं निस्तारण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवरिया बद्री विशाल पाण्डेय के अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में पारिवारिक वादों के अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण हेतु, प्री-ट्रायल बैठक आहूत किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवरिया बद्री विशाल पाण्डेय के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत 09.12.2023 के सफलता हेतु प्री-ट्रायल बैठक में परिवार न्यायालयों में अधिक से अधिक संख्या में पारिवारिक वादों को चिन्ह्रित कर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। उनके द्वारा पारिवारिक वादों से संबंधित वादों पर चर्चा कर उसके निस्तारण हेतु बल दिया गया है, जिससे पत्रावलियों को संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कर लाभ उठाया जा सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वादों का निस्तारण पक्षकारों के साथ आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संजय कुमार सिंह, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विकास कुमार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments