लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक मामलों को चिन्ह्रित करें न्यायिक अधिकारी- जनपद न्यायाधीश- देवेन्द्र सिंह।
उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में, अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के समस्त अपर जिला एव सत्र न्यायाधीश, सिविल जज/ एस0डी0 के साथ प्री-ट्रॉयल बैठक आहूत की गयी। अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह ने उपस्थित न्यायाधीशगण को निर्देशित करते हुये कहा कि न्यायालय में लम्बित मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण करे। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम छाया नैन ने समस्त सम्बन्धित मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजा जायें तथा संबंधित थानों से नोटिसों को ससमय तामिला कराने हेतु निर्देशित किया जायें। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13.07.2024 शनिवार को आयोजित किया जाना हैं, जिसमें अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ठ विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में लगने वालें मामलों का चिन्हांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर हो तथा लोक अदालत की सफलता हेतु व्यापाक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए पोस्टर, बैनर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से आमजनमानस को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

3 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

4 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

4 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

5 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

5 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

6 hours ago