Categories: Uncategorized

पत्रकार की हत्या पर आइडियल पत्रकार संगठन ने जताया रोष


दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

पत्रकार के निर्मम हत्या के विरोध में आइडियल पत्रकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के साथ ही आरोपियों की हो फांसी -अमित प्रताप मिश्र

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में राष्ट्रीय अखबार के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई का दिनदहाड़े गोली मार कर हुई हत्या के मामले को लेकर पत्रकार संगठनों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आइडियल पत्रकार संगठन के बैनर तले पत्रकारों ने इस घटना के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धनघटा को सौंपा। पत्रकारों ने मृतक पत्रकार के परिजनों को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, हत्यारों को सरेआम फांसी और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग किया है।
आइडियल पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप मिश्र के नेतृत्व में पत्रकारों की एक टीम सोमवार को धनघटा तहसील मुख्यालय पहुंची। जहां पत्रकारों ने सीतापुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी पत्रकारिता के जरिए मोर्चा खोलने वाले पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई को दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धनघटा को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद संगठन के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप मिश्र ने कहा कि आज के परिवेश में जब पत्रकार समुदाय अपनी लेखनी से अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाता है तो भ्रष्टाचारियों और अपराधियों द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर दी जाती है। सीतापुर की घटना जिसका जीता जागता उदाहरण है। मिश्र ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने दिवंगत राघवेंद्र बाजपेई के हत्यारों को सरेआम फांसी देने के साथ ही परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग किया। मिश्र ने कहा कि ग्रामीण अंचल का पत्रकार अपनी जान हथेली पर रखकर लोगों को न्याय दिलाने के साथ ही राष्ट्रहित में भ्रष्टाचार को उजागर करके देश के नव निर्माण में अपना योगदान देता है। ऐसे में पत्रकारों को पूरी सुरक्षा दिया जाना न्यायोचित होगा। एसडीएम ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उनके मांग पत्र को महामहिम राज्यपाल को संदर्भित कर दिया जायेगा। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार वरुणेंद शर्मा, रमेश दूबे, बलवंत पांडेय, घनश्याम तिवारी, अश्वनी पांडेय, पन्नेलाल यादव, अभिमन्यु उपाध्याय, दुर्गेश मिश्र, प्रमोद गोस्वामी, अकील अहमद, अमित कुमार पांडेय,गंगेश्वर यादव, संतोष चौहान,शिव राम चतुर्वेदी, रवि प्रजापति, प्रवीण नाविक, नन्हे ओझा, असलम खान, अखिलेश यादव, अशोक कुमार धवल, आशुतोष मिश्रा, आयुष पांडे, राजेंद्र राय, समेत तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होलिका दहन 2026: अहंकार की राख पर जली आस्था की ज्योति, सत्य की जीत का संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होलिका दहन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सत्य, भक्ति और…

18 minutes ago

मिडिल ईस्ट संकट: 14 देशों से निकलने का अलर्ट

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त स्ट्राइक्स के बाद हालात बेहद…

27 minutes ago

महामृत्युंजय मंत्र: भय से मुक्ति और आत्मबल का दिव्य पथ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। “ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…” — यह केवल एक मंत्र नहीं,…

1 hour ago

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

3 hours ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

3 hours ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

3 hours ago