Friday, November 7, 2025
Homeनई दिल्लीदिल्ली में बड़े स्तर पर IAS और DANICS अफसरों के तबादले, 16...

दिल्ली में बड़े स्तर पर IAS और DANICS अफसरों के तबादले, 16 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी — देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली सरकार ने मंगलवार (4 नवंबर) को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और दिल्ली, अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा (DANICS) के 16 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस व्यापक बदलाव को मंजूरी दी है। अब इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई नियुक्तियों की पूरी लिस्ट

हेमंत कुमार (IAS, AGMUT-2013) – स्पेशल CEO (DDMA) और स्पेशल सेक्रेटरी (अर्बन डेवलपमेंट) का अतिरिक्त प्रभार।

सुनील अंचिपाका (IAS, AGMUT-2014) – स्पेशल कमिश्नर (ट्रेड एंड टैक्सेज) और स्पेशल सेक्रेटरी (रेवेन्यू)।

एडा राजा बाबू (IAS, AGMUT-2014) – स्पेशल रजिस्ट्रार (कोऑपरेटिव सोसायटीज़)।

यश चौधरी (IAS, AGMUT-2017) – स्पेशल सेक्रेटरी (हेल्थ)।

अमोल श्रीवास्तव (IAS, AGMUT-2018) – डिप्टी कमिश्नर (ईस्ट) और स्पेशल सेक्रेटरी (लैंड एंड बिल्डिंग)।

कनिका (IAS, AGMUT-2022) – एसडीएम (अलिपुर)।

रघवेंद्र मीना (IAS, AGMUT-2022) – एसडीएम (करावल नगर)।

DANICS अधिकारियों में तबादले

के.सी. सुरेंद्र (DANICS-2001) – डिप्टी कमिश्नर (एमसीडी)।

धर्मेंद्र कुमार (DANICS-2008) – मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव व DCCWS के एडमिनिस्ट्रेटर।

प्रशांत कुमार (DANICS-2010) – मैनेजिंग डायरेक्टर (DCHFC)।

नरेंद्र एस. पाटी त्रिपाठी (DANICS-2011) – संयुक्त सचिव (प्रशासनिक सुधार) व कला, संस्कृति और भाषा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी।

मुकेश रजोरा (DANICS-2013) – एडीएम (मुख्यालय), राजस्व विभाग।

राधेश्याम मीना (DANICS-2017) – डायरेक्टर (दिल्ली जल बोर्ड)।

टपदिया श्रीकांत राजेंद्र प्रसाद (DANICS-2018) – डिप्टी कमिश्नर (फूड सेफ्टी विभाग)।

अमोध बर्थवाल (DANICS-2022) – एसडीएम (विवेक विहार)।

इसके अलावा, पुराने आदेश में संशोधन करते हुए अरुण कुमार झा (DANICS-2009) का पदनाम एडिशनल कमिश्नर (फूड एंड सिविल सप्लाईज) कर दिया गया है।

यह फेरबदल दिल्ली प्रशासनिक ढांचे को और सशक्त बनाने तथा विभागीय कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments