Categories: Uncategorized

मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही, अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा-गहलोत

राजस्थान कांग्रेस में सियासी उठापटक के बीच आज अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात हुई है। यह मुलाकात काफी लंबे समय तक चली। मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने साफ तौर पर कहा कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से 2 दिन पहले घटनाएं हुई है उससे मैं आहत हूं। उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया गांधी को पूरी बात बताई है। पार्टी ने मुझे कई सारी जिम्मेदारियां दी है। पार्टी ने ही मुझे तीन बार मुख्यमंत्री बनाया है। जो कुछ भी हुआ है उसके लिए मैं खेद जता रहा हूं। जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैंने माफी भी मांगी है। 

इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि मेरा दुख कोई नहीं जान सकता है। यह संदेश गया कि मैं सीएम रहना चाहता हूं। लेकिन मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा। अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत की। दो दिन पहले जो कुछ भी हुआ उसने हमें झकझोर कर रख दिया। इसने संदेश दिया कि यह सब हुआ क्योंकि मैं सीएम बनना चाहता था। मैंने उनसे माफी मांगी। अशोक गहलोत से यह भी सवाल पूछा गया कि क्या वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह फैसला सोनिया गांधी और कांग्रेस का नया अध्यक्ष करेगा। 

गहलोत ने कहा कि कोच्चि में राहुल गांधी से मिले और उनसे (कांग्रेस अध्यक्ष के लिए) चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया, तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि एक पंक्ति का संकल्प हमारी परंपरा है। दुर्भाग्य से, ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई कि प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी, लेकिन सीएम होने के बावजूद मैं प्रस्ताव पारित नहीं करा सका। 

Editor CP pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

7 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

8 hours ago