जरूरतमंदो को हाइजिन किट वितरण

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी/ अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी बलिया के निर्देशन के क्रम में उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड दीपशिखा सिंह के कुशल नेतृत्व व ब्लाक प्रमुख सियर आलोक सिंह व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/सचिव रेडक्रास डॉ आनंद कुमार के उपस्थिति में ग्राम सभा तुर्तीपार , चैनपुर गुलौरा व तंगुनिया में इंडियन रेडक्रास सोसाईटी बलिया के द्वारा क्रमशः 100 , 100 व 100 कुल 300 बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद लोगों को हाइजिन किट ( 4 साबुन , 4 कपड़ा धोने का साबुन , 1 नारियल तेल , 4 ब्रश , 4 मंजन, सेनेटरी पैड, रेजर) ,तिरपाल व साबुन सेट का वितरण किया गया। ब्लाक प्रमुख अलोक सिंह ने इस दौरान कहा की रेडक्रास के द्वारा समाज में जरूरतमंद लोगों के बीच किया जा रहा राहत कार्य बहुत ही सराहनीय है तथा आम लोगों को इससे बहुत राहत मिल रही है। जिला समन्वयक रेडक्रास शैलेंद्र पांडेय ने उपस्थित लोगों को रेडक्रास सोसाइटी के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता छट्ठू राम, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय , राजस्व निरीक्षक विक्रम सिंह , डॉ पंकज ओझा , अभिषेक राय , नंदिनी सिंह , लेखपाल आलोक पांडेय , अर्जुन राम , मंटू ,मुन्ना आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

3 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

15 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

16 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

16 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

16 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

18 hours ago