शादी के बाद पति गया कनाडा, दहेज में मांगे एक करोड़ और जमीन; पुलिस ने दर्ज की FIR


बरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ऑनलाइन मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिये हुई एक शादी कुछ ही महीनों में विवादों में घिर गई। लखीमपुर खीरी की रहने वाली इंदु कौर ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज में एक करोड़ रुपये और तीन एकड़ जमीन की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता के अनुसार, फरवरी में मुंबई के अंधेरी ईस्ट निवासी हरदीप सिंह आनंद से उसकी शादी कोर्ट मैरिज और सिख रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति हरदीप कनाडा चला गया, जहां वह बस चलाने का काम करता है। इंदु का कहना है कि ससुराल पक्ष ने कनाडा में बसाने के नाम पर उससे बड़ी रकम और जमीन मांगी।

इंदु ने बताया कि शादी से पहले परिवार ने खुद को शाकाहारी बताया था, लेकिन विवाह के बाद पति ने मीट पकाने और खाने का दबाव डाला। जब उसने विरोध किया तो मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू हो गया। कुछ समय के लिए उसे कनाडा भी भेजा गया, लेकिन वहां भी उसे प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उसे वापस भारत भेज दिया गया।

इंदु ने यह भी आरोप लगाया कि उसके सास-ससुर भी कनाडा चले गए हैं और अब फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि हरदीप सिंह आनंद, गुरविंदर पाल सिंह आनंद और बलविंदर कौर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

संतकबीरनगर में 1597 मतदेय स्थल प्रस्तावित, 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाताओं की सुविधा और मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य…

34 minutes ago

संतकबीरनगर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई पीईटी, 84.23 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आठ परीक्षा केंद्रों…

39 minutes ago

पहले दिन 11,900 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी दोनों पालियों में 34,516 ने दी परीक्षा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के पहले…

44 minutes ago

व्यंग्य: चाँद फिर निकला है, खीर देख मन पिघला है!

लेखक: संजय एम. तराणेकर, कवि, लेखक एवं समीक्षक, इंदौर (मध्य प्रदेश) शरद पूर्णिमा की रात…

47 minutes ago

भागलपुर सर्राफा दुकान चोरी का खुलासा, एक आरोपी और तीन बाल अपचारी हिरासत में

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में सर्राफा दुकान में हुई चोरी…

47 minutes ago

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित…

3 hours ago