पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, 24 घंटे में दो मौतों से गांव में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौराहा खास में पारिवारिक विवाद ने दो जिंदगियां निगल लीं। पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति का शव शुक्रवार को उसके ही घर में फंदे से लटका मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर हुई दो-दो मौतों से इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सौराहा खास निवासी मुर्तुजा और उसकी पत्नी नाजमा के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। गुरुवार को नाजमा अपने मायके से कुछ सामान लेने ससुराल आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर मुर्तुजा ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से नाजमा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पत्नी की हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नाजमा के मायके पक्ष के कुछ लोग सौराहा खास गांव पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा बंद देखा। शक होने पर जब दरवाजा खोलकर अंदर गए तो कमरे के अंदर मुर्तुजा का शव पंखे की कुंडी से फंदे के सहारे लटकता मिला।

यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई और पूरे गांव में घटना की चर्चा फैल गई।

सूचना मिलने पर बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक ही परिवार में एक दिन के भीतर हुई इन दो घटनाओं से पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भीषण गर्मी में चुनाव ड्यूटी बनी जानलेवा: कर्मी बीमार, वोटर की मौत, हुमायूं के काफिले पर हमला

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भीषण गर्मी के बीच चल रहे चुनावी माहौल ने एक बार…

7 hours ago

मिर्ज़ापुर हादसा: ब्रेक फेल ट्रक ने मचाई तबाही, 11 की मौत, कार बनी आग का गोला

मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले से बुधवार रात एक बेहद दर्दनाक…

7 hours ago

कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल में तेज़ मतदान, छिटपुट हिंसा की घटनाएं; तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाया रोमांच

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में गुरुवार…

9 hours ago

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: सुबह से ही दिखा उत्साह, दिग्गजों और सितारों ने किया मतदान, लोगों से की भागीदारी की अपील

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे…

9 hours ago

हत्या केस में बड़ा फैसला: साक्ष्य के अभाव में बरी हुए सूरजभान सिंह

30 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह बरी, कोर्ट के फैसले के…

9 hours ago

ऑपरेशन वज्र का प्रहार: 841 अपराधी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन

ऑपरेशन ‘वज्र’ बना अपराधियों पर काल: 841 वांछित गिरफ्तार, 28 इनामी बदमाश दबोचे गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago