बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
हल्दी थाना पुलिस ने बलिया रेलवे स्टेशन के पास से दहेज हत्या के आरोपी पति, ज्येष्ठ व जेठानी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने धारा 304 बी, 498ए, 323, 504, 506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट में चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
23 अप्रैल 2024 को थाना हल्दी पर पंकज कुमार सिंह पुत्र स्व. लल्लन सिंह (निवासी भरसौता थाना हल्दी) ने तहरीर दिया था कि 20 अप्रैल 2024 को उनकी बहन ज्योति सिंह को उसके पति राकेश सिंह, ज्येष्ठ मन्टू सिंह, जेठानी अंजलि सिंह तथा ससुर सुभाष सिंह (निवासीगण : ताड़ीबड़ा गांव, थाना नगरा, बलिया) ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के साथ ही मारापीटा, जिससे उनकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। उधर, ससुरालियों की पिटाई से घायल ज्योति सिंह की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 26 अप्रैल 2024 को हो गयी। सोमवार को पुलिस ने मृतका के पति राकेश सिंह पुत्र सुभाष सिंह, ज्येष्ठ मन्टू सिंह उर्फ रामविजय सिंह पुत्र सुभाष सिंह, जेठानी अंजली सिंह पत्नी मन्टू सिंह उर्फ राम विजय सिंह (निवासीगण ताडीबड़ागाँव थाना नगरा, बलिया) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार सिंह, प्रमउनि सोनाली सिंह, मउनि किरन यादव व हेड कां. पवन कुमार शामिल रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…