डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रमों मे आवेदन 26 मई तक

अध्ययन, शोध और नवाचार के उत्कृष्ट केंद्र में विद्यार्थियों का स्वागत: कुलपति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने आशा व्यक्त की कि नैक मूल्यांकन एवं अन्य अंतराष्ट्रीय रैंकिंग सूचियों में लगातार अपनी प्रतिष्ठा बढ़ा रहे अध्ययन, शोध और नवाचार के इस उत्कृष्ट केंद्र में विद्यार्थी प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा के उद्देश्यों को हासिल कर सकेंगे।
सोमवार से शुरू प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थी परास्नातक के 45 पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध 4131 सीटों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें इसी आवेदन के जरिए तीन महाविद्यालयों के कुछ पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश का अवसर मिल सकेगा। आवेदन फॉर्म और प्रवेश विवरणिका विवि के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इस बार की प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को आवेदन संबंधी विवरण उपलब्ध कराने और फॉर्म भरने में यथासंभव सुगमता प्रदान करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने प्रवेश प्रकोष्ठ एवं विवि के सूचना, प्रकाशन और जनसंपर्क केंद्र द्वारा तैयार विभिन्न प्रवेश विवरणिकाओ की भी सराहना की।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, वित्त अधिकारी एसपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक डा. कुलदीप सिंह, प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा सहित प्रवेश प्रकोष्ठ के सदस्य गण उपस्थित रहे।

पीजी पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों का विवरण
एमए : 1876
एमएससी : 857
एमकॉम : 150
एमबीए: 150
एमएससी कृषि : 199
पीजी डिप्लोमा : 204
एलएलबी: 374
एलएलएम : 36
बीपीएड: 220
एमएड: 165

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

17 hours ago

जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर एमएमटीटीसी का शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…

17 hours ago

बीबीएयू में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ के तहत लगाए गए 8,500 पौधे, प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार,…

17 hours ago

वृक्ष लगाना सेवा, उसका संरक्षण साधना: चारु चौधरी

संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का रोपण संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग…

17 hours ago

भ्रष्टाचार सूचकांक में भारत 91वें स्थान पर, अब तेज सुधार की चुनौती

भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार का तात्कालिक समय आया: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2026 की रिपोर्ट-भारत की 100…

17 hours ago

मुर्गी फार्म में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

कटहरा गांव में पहुंची वन विभाग की टीम, निगरानी के बाद सुरक्षित जंगल की ओर…

17 hours ago