बीटेक के छात्र का बलिया पहुँचा शव मचा कोहराम

महाबीर घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

बलिया के बीटेक छात्र की गाजियाबाद में हुई थी हत्या

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
खबर यूपी के बलिया जिले के अधिवक्ता नगर की है, जहां बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र विपुल वर्मा का रविवार को शव घर पहुंचने के बाद कोहराम मचा है। उधर विपुल के हत्यारे पूर्व बीएसएफ जवान तथा उसकी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसीपी वेवसिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि बलिया के अधिवक्ता नगर निवासी विपुल वर्मा (25) की छह साल पहले फेसबुक के जरिये बलिया के ही गांव चौरा गांव निवासी दीप्ति सिंह से दोस्ती हुई थी। दीप्ति बीटेक करने के बाद नोएडा की कंपनी में नौकरी करती थी। दोनों पैरामाउंट सिंफनी सोसाइटी में अलग-अलग फ्लोर पर किराये के प्लैट में रहते थे, पिछले कुछ दिनों से दीप्ति विपुल को नजरअंदाज करने लगी थी। विपुल को शक था कि दीप्ति किसी दूसरे लड़के के संपर्क में है। शुक्रवार की रात विपुल को जानकारी हुई कि दीप्ति किसी अन्य युवक के साथ मूवी देखने गई है। इस पर दीप्ति के इंतजार में विपुल देर रात तक सोसाइटी के गेट पर खड़ा रहा और जैसे ही वह आई दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट तक हो गई। बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी होते ही दीप्ति के पिता पूर्व बीएसएफ जवान राजेश कुमार सिंह दिल्ली से सोसाइटी पहुंचा और दिल्ली शिफ्ट करने के लिए बेटी का सामान पैक कराने लगा। इसी बीच विपुल अपने दोस्त के साथ दीप्ति सिंह के फ्लैट पर पहुंच गया और राजेश सिंह से उसकी कहासुनी हो गई, तभी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से राजेश ने विपुल पर पांच गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। विपुल की हत्या की सूचना मिलते ही शनिवार को परिजन व नाते रिश्तेदार गाजियाबाद पहुंच गये। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव घरवालों को सौंप दिया। रविवार को विपुल का शव बलिया अधिवक्ता नगर घर पहुंचा और दोपहर बाद शहर से सटे गंगा नदी के महावीर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
फोन करके विपुल को दीप्ति ने फ्लैट पर बुलाया
बलिया। पुलिस का कहना है कि पिता के आने के बाद दीप्ति सामान पैक कर रही थी, उसी दौरान उसने विपुल को फोन कर बुलाया था। इसके बाद पिता राजेश ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एसपी का कहना है कि दीप्ति ने पिता के कहने पर विपुल को बुलाया या सजिश के तहत कॉल की, इसका पता लगाया जा रहा है। राजेश और उसकी बेटी दीप्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

17 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

18 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago