मध्यस्थता से सुलझा पति-पत्नी का पारिवारिक विवाद, साथ रहने का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी के न्यायालय से परिवाद के रूप में दर्ज पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता के माध्यम से सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया। रिंकू बनाम राकेश प्रकरण में मध्यस्थ अरुण कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता की प्रेरणा और परामर्श से दोनों पक्षों ने आपसी समझ-बूझ के आधार पर अपने मतभेद समाप्त कर साथ-साथ रहने का संकल्प लिया।
समझौते के उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र नाथ गोस्वामी के समक्ष पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माल्यार्पण कर साथ जाने की सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ता राम कृष्ण यादव सहित अन्य लोगों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें – रवि पुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, आज किए गए कार्य होंगे सफल

दोनों पक्षों को मध्यस्थता केंद्र में आमंत्रित किया गया था, जहां मीडिएटर अरुण कुमार श्रीवास्तव की काउंसलिंग एवं न्यायिक अधिकारी के प्रयास से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो सका।
उल्लेखनीय है कि जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में सुलह-समझौता केंद्र का संचालन किया जा रहा है, जहां पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों का निस्तारण कानूनी प्रक्रिया के तहत मध्यस्थता द्वारा किया जाता है। इसके लिए संबंधित पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

16 minutes ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

23 minutes ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

2 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

2 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

2 hours ago